सामग्री पर जाएँ

नुएस्त्रा सेन्योरा दे ग्राशिया का पैरिश गिरजाघर

नुएस्ट्रा सेनोरा डी ग्रासिया पैरिश चर्च
नुएस्ट्रा सेनोरा डी ग्रासिया पैरिश चर्च
नुएस्ट्रा सेनोरा डी ग्रासिया पैरिश चर्च, पालोमास, बदाजोज़
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धतारोमन कैथोलिक चर्च
प्रोविंसबदाजोज़
पूजा पद्धतिरोमन रिवाज
चर्च या संगठनात्मक स्थितिपैरिश चर्च
निर्माण वर्ष16वीं शताब्दी
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिबदाजोज़, स्पेन
ज़िलापालोमास
भौगोलिक निर्देशांक38°52′42.40″N 6°58′9.89″W / 38.8784444°N 6.9694139°W / 38.8784444; -6.9694139
वास्तु विवरण
वास्तुकारअज्ञात
प्रकारगिरजाघर
शैलीगॉथिक-मूडेहार
शिलान्यास1550 से पहले
निर्माण पूर्ण16वीं शताब्दी
निर्माण लागतअज्ञात
आयाम विवरण
अभिमुखपश्चिम
लम्बाई40 मीटर (130 फीट)
चौड़ाई20 मीटर (66 फीट)
ऊँचाई (अधि.)30 मीटर (98 फीट)
निर्माण सामग्रीईंट, पत्थर
अवैध दर्जा
आधिकारिक नाम: Iglesia parroquial de Nuestra Señora de Gracia
संसूचित23 जुलाई 1991
सन्दर्भ संख्या(R.I.)51 - 0005418 - 00000

नुएस्त्रा सेन्योरा दे ग्राशिया का पैरिश गिरजाघर (स्पेनी: Iglesia de Nuestra Señora de Gracia) एक रोमन कैथलिक गिरजाघर है। यह पालामोज़, बादाजोज़, एक्स्त्रेमदुरा, पश्चिमी स्पेन में स्थित है। इसे बिएन दे इंतेरेस कल्चरल के रूप में 12 नवम्बर 2013 को गोषित किया गया था। [1][2]

नुएस्त्रा सेन्योरा दे ग्राशिया का पैरिश गिरजाघर एक वास्तुकला के रूप में प्रसिद्ध स्मारक है जो बादाजोज़ के पाल्मा नगर में स्थित है। यह एक चौकोर प्लाज़ा के बीच में स्थित है और इस से लगकर इग्लेशिया, जीज़स, त्रास इग्लेशिया इ जुआन सत्ताईस्वें की सड़कें हैं। [2] सोलहवीं शताब्दी की शैली में बने होने के कारण इसे गोथिक वास्तुकला शैली और मुजेदार शैली में बनाया गया था। इसे संत्यागो से जुड़ी गिरजाघरों की गिनती में लाया गया है।

पैरिश गिरजाघर

इसका बड़ा टावर एक स्मारक की विशेष पहचान लिए हुए है और निचले एक्स्ट्रामेदुरा (Extremadura) के टावर के सामने की सुन्दर झलकों में से एक है। इसकी ज्यामितिक सजावट दाग़दार ईंट से की गई है। ग्रानये दे तोर्रेह्रेर्मोसा (Granja de Torrehermosa) और उसके आसपास के होरनाचोस (Hornachos), अलांगे, पूएबला दे ला रेइना (Puebla de la Reina) के साथ निचले एक्स्ट्रामेदुरा (Extremadura) में मुजेदार शैली (Mudéjar style) की अपने आप बोलती मिसाल है।[1][3]


इस टावर का निर्माण 1550 से पहले हुआ था। इसका आकार चौकोर है और लगभग पूरी ऊँचाई घेरता है। बेहद ऊँचे इस टावर के तीन भाग हैं। अन्दर के दो भाग एक प्राथनास्थल में जुड़ते हैं। टावर का निचला भाग गिरजाघर का नार्थेक्स बनाता है और दूसरा भाग कॉयर गैलरी का रूप लेता है। [1]

कुछ रोचक कलात्मक तत्व परिसर के अन्दर आज भी बाक़ी हैं। इनमें प्रथना के लिए मुख्य उच्च स्थल और ऐसे कई उच्च स्थल हैं जो कि कार्मल पहाड़ी की हमारी महिला (Our Lady of Mount Carmel), नज़ारथ-निवासी (Nazarene), मरयम की पवित्रता (Immaculate Conception), दोलोरोसा (Dolorosa) या फिर गुआदालूपे की हमारी महिला (Our Lady of Guadalupe) के नाम पर समर्पित हैं।

गिरजाघर प्लाज़ा के खुले भाग है। एक ऊँचा प्लैटफ़ॉर्म परिसर के दक्षिणी खुले हिस्से में ढलान के कारण बना दिया गया था। [1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 "La Iglesia de Palomas y el Monasterio de Loriana son Bien de Interés Cultural" (स्पेनिश भाषा में). Europa Press. 18 November 2013. 24 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 21 December 2013.
  2. 1 2 "Iglesia parroquial de Nuestra Señora de Gracia". 19 November 2013. मूल से से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 December 2013.
  3. "Patrimonio e Historia". मूल से से 12 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 December 2013.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]