नीसिया पंथ

नीसिया पंथ (अंग्रेज़ी: Nicene Creed) नाइसिन ईसाई धर्म[1] और उन ईसाई संप्रदायों की आस्था का परिभाषित कथन है जो इसका पालन करते हैं। इसकी शुरुआत 325 ईस्वी में नीसिया की प्रथम परिषद से हुई थी। ईसाई धर्म के रोमन साम्राज्य का आधिकारिक धर्म बनने के बाद, रूढ़िवादी शिक्षाओं को मानकीकृत करने के लिए इस पंथ का निर्माण किया गया था।[2]
मूल नीसिया पंथ को पहली बार 325 ईस्वी में नीसिया की प्रथम परिषद में अपनाया गया था। इस पंथ में 381 ईस्वी में क़ुस्तुंतुनिया की पहली परिषद ने बदलाव किए थे, जिससे यह नीसिया की पवित्र और महान सभा के अनुरूप हो सके। ये बदलाव पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार हुए थे, जिसे 451 ईस्वी की कैल्सेडन परिषद ने आगे बढ़ाया।[3] 374 ईस्वी में ही सलामिस के संत एपिफेनियस ने लगभग एक जैसा पंथ इस्तेमाल किया था।
धार्मिक सिद्धांतों के जानकार जे.एन.डी. केली का कहना है कि, चूँकि क़ुस्तुंतुनिया की पहली परिषद को वर्ष 451 में कैल्सेडन परिषद तक सार्वभौमिक नहीं माना गया था, इसलिए इस दौरान दस्तावेज़ों की कमी के आधार पर यह तर्कसंगत रूप से नहीं कहा जा सकता कि संशोधित पंथ को वर्ष 325 के मूल नीसिया पंथ के विस्तार के तौर पर खारिज कर दिया जाए।[4]
इतिहास
[संपादित करें]एक पंथ का उद्देश्य ईसाइयों के बीच विवाद के समय सही विश्वास के बारे में सिद्धांतों का बयान देना होता है। ईसाई धर्म के पंथ मुख्यतः सिद्धांतों को लेकर हुए झगड़ों के समय बनाए गए थे। किसी पंथ को मानने या न मानने से ही विश्वासियों और विधर्मियों, विशेष रूप से एरियनवाद के अनुयायियों, के बीच भेद किया जाता था। इसी कारण से पंथ को यूनानी भाषा में प्रतीक (Symbolon) कहा जाता था। इसका मतलब था किसी टूटी हुई चीज़ का आधा हिस्सा। जब इसे दूसरे आधे हिस्से के साथ जोड़ा जाता था, तो यह उसे रखने वाले की पहचान की पुष्टि करता था।[5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ क्रिस्टोफ़र, आर. सीट्ज़ (2001). Nicene Christianity : The Future for a New Ecumenism [नाइसिन ईसाई धर्म : एक नए सर्व-ईसाई एकतावाद का भविष्य] (अंग्रेज़ी भाषा में). ब्राज़ोस प्रेस. मूल से से 14 जनवरी 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
- ↑ मेलिसा, पेट्रूज़ेलो. "Nicene Creed" [नीसिया पंथ]. ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
- ↑ "Council of Chalcedon (A.D. 451)" [कैल्सेडन की परिषद (ई.स. 451)]. न्यू एडवेंट (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
- ↑ लियो, डोनाल्ड डेविस (1990). The First Seven Ecumenical Councils (325-787) [पहली सात सार्वभौमिक परिषदें (325-787)] (अंग्रेज़ी भाषा में). लिटर्जिकल प्रेस. pp. 121–124. ISBN 9780814656167. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
- ↑ हेनरी जॉर्ज, लिडेल; रॉबर्ट, स्कॉट. "σύμβολον" [प्रतीक] (अंग्रेज़ी and यूनानी भाषा में). मूल से से 11 नवंबर 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.