नीली छतरी वाले
नीली छतरी वाले | |
---|---|
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिन्दी |
सीजन की सं. | 01 |
उत्पादन | |
निर्माता | अश्विनी धीर |
प्रसारण अवधि | लगभग 42 मिनट |
उत्पादन कंपनी | गरिमा प्रोड्क्शनस् |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | ज़ी टीवी |
प्रसारण | अगस्त 30, 2014 वर्तमान | –
नीली छतरी वाले एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है जो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है। इसके निर्माता अश्विनी धीर है। [1]
कथानक
[संपादित करें]धारावाहिक में एक आम आदमी भगवानदास की कहानी है। वह घर में अपने पिता, बीवी, बच्चों और ऑफिस में बॉस की डांट सुनता रहता है।उधर, बॉस भी भगवानदास की कार्यशेली को लेकर आए दिन खरी-खोटी सुनाते हैं। धारावाहिक में शिवाय नामक पात्र को भगवान शिव बताया गया है। शिवाय से भगवान दास की मुलाकात बॉस द्वारा सुनाए गए तानों के बाद होती है। ऑफिस में बॉस के ताने सुनने के बाद वह गुस्से में एक पेड़ पर उसकी तस्वीर टांगकर पत्थर मारता है। उस दौरान उसकी मुलाकात भगवान शंकर से होती है, जो उसे पत्थर मारने से रोकते हैं। भगवान को अपने सामने पाकर भगवान दास हैरान हो जाता है और वहीं से भगवान दास और भोले शंकर के बीच दोस्ती का सफर शुरु होता है। वे सीधे तौर पर उसकी मदद तो नहीं करते पर मुसीबत के समय उसे रास्ता जरूर दिखाते हैं। [2][3]
कलाकार
[संपादित करें]- यशपाल शर्मा – भगवान दास चौबे [4]
- मिथिलेश चतुर्वेदी – आत्माराम चौबे
- दिशा सावला – विंध्वासनी (बोबी) चौबे
- अयान खान – बबलू चौबे
- हिमांशु सोनी – शिवाय
- बानी शर्मा – बबली
- अनूप शर्मा – गोवर्धन चौबे
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "नीली छतरी वाले – ज़ी टीवी". ज़ी टीवी. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. Retrieved 26 फरवरी 2015.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "राह दिखाएगा "नीली छतरी वाला"". पत्रिका. 30 अगस्त 2014. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. Retrieved 26 फरवरी 2015.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "नीली छतरी का कानपुर कनेक्शन". नवभारत टाइम्स. 29 अगस्त 2014. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. Retrieved 26 फरवरी 2015.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "ज़ी टीवी का अगला फिक्शन शो "नीली छतरी वाले"". वैब वार्ता. 14 अगस्त 2014. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2015. Retrieved 26 फरवरी 2015.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)