नीलकंठ गंजू
नीलकंठ गंजू | |
|---|---|
आखिरी तस्वीर | |
| जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश | |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 16 फ़रवरी 1922[उद्धरण चाहिए] |
| मृत्यु | 4 नवम्बर 1989 (उम्र 67) Srinagar, India |
नीलकंठ गंजू (मृत्यु 4 नवंबर 1989) श्रीनगर में रहने वाले एक भारतीय न्यायाधीश थे जिनका पेक्षा जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय से संबंधित था। उन्हें कश्मीरी-अलगाववादी आतंकियों ने मार डाला।
जानकारी
[संपादित करें]1960 के दशक के अंत में उन्होंने 1966 में पुलिस निरीक्षक अमर चंद की हत्या के आरोप में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के संस्थापक मकबूल भट के मुकदमे की अध्यक्षता की थी। अगस्त 1968 में उन्होंने भट सहित एक अन्य को मौत की सज़ा सुनाई।[1][2] 1982 में भारत के उच्चतम न्यायालय ने इस सज़ा को बरकरार रखा। 1984 में ब्रिटेन में जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकियों ने राजनयिक रवींद्र म्हात्रे की हत्या की, जिसके कारण मकबूल भट को तिहाड़ जेल में फाँसी दी गई थी।[3] उसी वर्ष कुछ आतंकवादियों ने नीलकंठ गंजू के घर पर बमबारी की।[4]
4 नवंबर 1989 को तीन आतंकवादियों ने श्रीनगर में उच्च न्यायालय के पास हरि सिंह स्ट्रीट बाजार में नीलकंठ गंजू की गोली मारकर हत्या कर दी।[5][6][7]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Gh. Rasool Bhat (2015). "Social Background and Political Ideology of Maqbool Bhat" (PDF). Research Directions. मूल से (PDF) से 18 अगस्त 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 सितंबर 2026.
- ↑ "1976: Maqbool Bhat Arrested in Langate | Kashmir Reader". मूल से से 19 June 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 June 2015.
- ↑ "BRITISH FIND THE BODY OF INDIAN DIPLOMAT WHO WAS ABDUCTED". The New York Times. 1984-02-06. आईएसएसएन 0362-4331. अभिगमन तिथि: 2015-12-09.
- ↑ Praveen Swami (2006). India, Pakistan and the secret jihad in Kashmir. Routledge. p. 157.
- ↑ "Speculation over judge's killing". The Hindu. 7 December 2001. अभिगमन तिथि: 7 February 2020.
- ↑ "Media on a Fai ride | The Asian Age". The Asian Age. मूल से से 4 March 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2015-12-09.
- ↑ "Show is Over". kashmirlife.net. 16 February 2015. मूल से से 21 जनवरी 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2015-12-09.