सामग्री पर जाएँ

नीरज शेखर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नीरज शेखर सिंह
2019 में भाजपा कार्यालय में शेखर
राज्य सभा सांसद
पदस्थ
19 अगस्त 2019
पूर्वाधिकारीस्वयं
चुनाव क्षेत्रउत्तर प्रदेश
कार्यकाल
26 नवम्बर 2014  15 जुलाई 2019
पूर्वाधिकारीअवतार सिंह करीमपुरी
उत्तराधिकारीस्वयं
चुनाव क्षेत्रउत्तर प्रदेश
लोक सभा सांसद
कार्यकाल
16 मई 2009  15 मई 2014
पूर्वाधिकारीस्वयं
उत्तराधिकारीभरत सिंह
चुनाव क्षेत्रबलिया
कार्यकाल
जनवरी 2008  15 मई 2009
पूर्वाधिकारीचन्द्रशेखर
उत्तराधिकारीस्वयं
चुनाव क्षेत्रबलिया
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म10 नवम्बर 1968 (1968-11-10) (आयु 57)
दलभारतीय जनता पार्टी
पत्नीसुषमा शेखर
बच्चे2
माता-पिताचन्द्रशेखर (पिता)

नीरज शेखर सिंह (जन्म 10 नवंबर 1968) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी में हुआ । वो एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं[1] और वो पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और दूजा देवी के बेटे हैं।[2]

राजनीतिक जीवन

[संपादित करें]

29 दिसंबर 2007 को उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के कारण हुये उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बलिया निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव में भाग लिया और 295000 से अधिक मत प्राप्त करके जीते।

वर्ष 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए वो पुनः इसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गये।[3] हालांकि वर्ष 2014 के आम चुनाव में वो भरत सिंह से हार गये।[4] वर्ष 2014 में ही वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्य सभा सांसद चुने गये। वर्ष 2019 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। उसी दिन वो भाजपा से राज्य सभा के लिए चुने गये और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं।[5]

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

उन्होंने सुषमा शेखर से शादी की और उनके 2 बच्चे हैं।[6]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Chand, Attar (1991). The Long March: Profile of Prime Minister Chandra Shekhar (अंग्रेज़ी भाषा में). Mittal Publications. ISBN 978-81-7099-272-1.
  2. "Shri Neeraj Shekhar | National Portal of India". www.india.gov.in. अभिगमन तिथि: 2021-12-15.
  3. "Detailed Profile: Shri Neeraj Shekhar Singh". india.gov.in website. मूल से से 28 जून 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 दिसम्बर 2021.
  4. "Bharat Singh of BJP defeats sitting SP MP Neeraj Shekhar". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 16 May 2014. अभिगमन तिथि: 15 दिसम्बर 2021.
  5. "Members : Lok Sabha". 164.100.47.194. अभिगमन तिथि: 2020-10-30.
  6. Staff (2007-09-12). "Chandra Shekhar's elder son accuses SP of breaking family unity". वन इंडिया (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-12-15.
लोक सभा
पूर्वाधिकारी
चन्द्रशेखर
बलिया से सांसद
2007 – 2014
उत्तराधिकारी
भरत सिंह
राज्य सभा
पूर्वाधिकारी
अवतार सिंह करीमपुरी
उत्तर प्रदेश से राज्य सभा सांसद
2014 - अबतक
उत्तराधिकारी
पदस्थ