नीता अंबानी
नीता अंबानी | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
1 नवम्बर 1964 |
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
जीवनसाथी | मुकेश अंबानी (शा॰ 1985) |
बच्चे |
आकाश अंबानी अनंत अंबानी ईशा अंबानी पीरामल |
जन्म और शुरूआती शिक्षा
[संपादित करें]नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1964 को मुंबई के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता बिडला की एक कंपनी में उच्चाधिकारी थे। नीता को भारतीय क्लासिकल डांस में शुरू से ही काफी रूचि थी और वे इस में ही अपना कैरियर बनाना चाहती थी जब कि उन की मां उन्हे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाना चाहती थीं। उनकी उच्च शिक्षा मुंबई के प्रसिद्ध नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकॉनामिक्स से हुई है।

नीता प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। कॉलेज के दिनों में वह स्टेज परफॉरमेंस भी दिया करती थीं। आज भी वे प्रतिदिन डांस का अभ्यास जरूर करती हैं।
कैरियर
[संपादित करें]नीता को शिक्षण कार्य से गहरा लगाव रहा है। शादी के बाद उन्होंने प्राथमिक शिक्षिका के रूप में पढ़ाना शुरू किया। बाद में पातालगंगा में ग्रामीण बच्चों को पढाने के लिए एक छोटे से स्कूल की शुरुआत की। ऐसा ही दूसरा स्कूल जाम नगर में खोला।
नीता के नेतृत्व में धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना जून 2003 में की गयी। यह स्कूल मुंबई के कुछ चुनींदा और बेहतरीन स्कूलों में शुमार है।[1][2]भारत में यह उन 37 गिने चुने स्कूलों में शामिल है जो देश में प्रतिष्ठित "इंटरनेशनल बेक्केलॉरेट प्रोग्राम" उपलब्ध कराते हैं। नीता धीरूभाई फाऊंडेशन की भी मुखिया हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज और युएनएआईडीएस के एड्स इनिशीएटिव का भी हिस्सा हैं। नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सामाजिक और धर्मार्थ से जुड़े कार्यों को देखती हैं।[3]
पुरस्कार और उपाधियां
[संपादित करें]- उन्हे 2005 में इंटरनेशनल वुमन डे पर भारत नारी शक्ति संगठन की ओर से समाज सेवा विश्व भूषण की उपाधि भी मिल चुकी हैं।[4]
- उन्हें एआईएमए की तरफ से 2012 का कारपॉरेट सिटिजन ऑफ द इअर का पुरस्कार मिल चुका है।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Nita M. Ambani". Da-is.org. Archived from the original on 1 फ़रवरी 2014. Retrieved 2010-12-31.
- ↑ Priya Tanna (2005-08-19). "Nita Ambani speaks her mind". DNAIndia.com. Archived from the original on 17 मार्च 2013. Retrieved 28 अगस्त 2014.
- ↑ Rajiv Sharma (2010-05-06). "DAF in Nita Ambani's Responsible Hands". Indiaprwire.com. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved 2010-12-31.
- ↑ "Nita Ambani awarded Samaj Seva Vishwa Vibhushan - Smt. Nita Mukesh Ambani, President, Dhirubhai Ambani Foundation, was awarded the 'Samaj Seva Vishwa Vibhushan' at the hands of H.E. Shri S.M. Krishna, Governor of Maharashtra, at the Bharat Nari Shakti 200". Press.xtvworld.com. Archived from the original on 7 फ़रवरी 2013. Retrieved 2010-12-31.
- ↑ "Will spread education into India's interiors: Nita Ambani". Archived from the original on 26 अगस्त 2014. Retrieved 19 अप्रैल 2012.