सामग्री पर जाएँ

नीड़ का निर्माण फिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नीड़ का निर्माण फिर
लेखकहरिवंश राय बच्चन
भाषाहिंदी
शैलीआत्मकथा
प्रकाशन तिथि1970
प्रकाशन स्थानभारत
इससे पहलेक्या भूलूं क्या याद करूँ 
इसके बादबसेरे से दूर 

नीड़ का निर्माण फिर हरिवंश राय बच्चन की एक प्रसिद्ध कृति है।ये पद्यखंड श्री हरिवंश राय ‘बच्चन’ के सतरंगिनी नामक काव्य से है | यह उनकी आत्मकथा का दूसरा भाग है, जिसका प्रकाशन 1970 में हुआ। डॉ॰ हरिवंश राय बच्चन को इसके लिए प्रथम सरस्वती सम्मान दिया गया था।[1] ‘मधुशाला’, ‘एकांत संगीत’, ‘आकुल अंतर’, ‘निशा निमंत्रण’, ‘सतरंगिनी’ इत्यादि इनकी प्रमुख काव्य रचनाएँ हैं | इनकी काव्य रचना ‘दो चट्टानों’ पर इन्हें साहित्य अकादमी की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया | सन् १९७६ में इन्हें पद्मभूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया | उनकी आत्मकथा के चार खण्ड हैं-

नीड़ का निर्माण फिर-फिर,

नेह का आह्वान फिर-फिर!
बह उठी आँधी कि नभ में
छा गया सहसा अँधेरा,
धूलि धूसर बादलों ने
भूमि को इस भाँति घेरा,
रात-सा दिन हो गया,
फिर रात आई और काली,
लग रहा था अब न होगा
इस निशा का फिर सवेरा,
रात के उत्पात-भय से
भीत जन-जन, भीत कण-कण
किंतु प्राची से उषा की
मोहिनी मुस्कान फिर-फिर!
नीड़ का निर्माण फिर-फिर,
नेह का आह्वान फिर-फिर!

वह चले झोंके कि काँपे
भीम कायावान भूधर,
जड़ समेत उखड़-पुखड़कर
गिर पड़े, टूटे विटप वर,
हाय, तिनकों से विनिर्मित
घोंसलो पर क्या न बीती,
डगमगाए जबकि कंकड़,
ईंट, पत्थर के महल-घर;
बोल आशा के विहंगम,
किस जगह पर तू छिपा था,
जो गगन पर चढ़ उठाता
गर्व से निज तान फिर-फिर!
नीड़ का निर्माण फिर-फिर,
नेह का आह्वान फिर-फिर!

क्रुद्ध नभ के वज्र दंतों
में उषा है मुसकराती,
घोर गर्जनमय गगन के
कंठ में खग पंक्ति गाती;
एक चिड़िया चोंच में तिनका लिए जो जा रही है,
वह सहज में ही पवन उंचास को नीचा दिखाती!
नाश के दुख से कभी
दबता नहीं निर्माण का सुख
प्रलय की निस्तब्धता से
सृष्टि का नव गान फिर-फिर!
नीड़ का निर्माण फिर-फिर,
नेह का आह्वान फिर-फिर।

भुमिका

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. "Saraswati Samman, 1991, Harivansh Rai 'Bachchan'" (PDF). www.kkbirlafoundation.org (अंग्रेज़ी भाषा में). के के बिड़ला फाउंडेशन. 2 जनवरी 2015. मूल से (PDF) से 2 जून 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 अप्रैल 2019. {{cite web}}: |archive-date= / |archive-url= timestamp mismatch; 2 जनवरी 2015 suggested (help)