सामग्री पर जाएँ

निष्पादन कला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

निष्पादन कला (performance art) किसी कलाकार या अन्य प्रतिभागी द्वारा निष्पादित कार्यों के माध्यम से निर्मित कलाकृति या प्रदर्शनी होती है। इसे प्रदर्शनी में प्रस्तुति के समय देखा जा सकता है या फिर दस्तावेजीकरण से समझकर स्वतः विकसित या समझा जा सकता है। पारम्परिक रूप से इसे अंतर्विषयी विधा में ललित कलाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।[1] समय के साथ इसकी शैली में विकास हुआ है और इसे सजीव प्रसारण के रूप में प्रस्तुत करना सम्भव हुआ। 20वीं अस्दी के आवाँ गार्द कला में इसका प्रमुख और मूलभूत योगदान रहा।[2][3]इसमें पाँच मूल अवयव शामिल हैं: कलाकार की उपस्थिति, समय, स्थान, शरीर और कलाकार व जनता के बीच सम्बंध। कला प्रदर्शनी या संग्राहलयों में विकसित किसी भी समय किसी भी प्रकार के स्थान और स्वरूप में हो सकते हैं।[4] इसका लक्ष्य कला के समर्थन में दर्शकों में उत्साह पैदा करना होता है। कला का विषय आमतौर पर कलाकार के स्वयं के जीवन केअ नुभवों, सामाजिक आलोचना या व्यंग्य अथवा परिवर्तन का भाव होते हैं।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Performance Art". Tate Modern. अभिगमन तिथि: May 20, 2020.
  2. ↑ "Performance Art Movement Overview". द आर्ट स्टोरी. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.
  3. ↑ "Media & Performance". Moma Museo of Modern Art. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.
  4. ↑ Taylor y Fuentes, Diana y Macela (2011). "Estudios avanzados de performance" (PDF). Fondo de Cultura Económica. मूल से (PDF) से फ़रवरी 14, 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.
  5. ↑ Franco Peplo, Fernando (2014). "El concepto de performance según Erving Goffman y Judith Butler" (PDF). Colección Documentos de trabajo. Editorial CEA. Año1. Número 3. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]