निमृत कौर अहलूवालिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निमृत अहलूवालिया

निमृत कौर अहलूवालिया
जन्म 11 दिसम्बर 1994 (1994-12-11) (आयु 29)[1]
नई दिल्ली , भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2018– वर्तमान
पदवी फेमिना मिस मणिपुर 2018
प्रसिद्धि का कारण छोटी सरदारनी
बिग बॉस 16
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

निमृत कौर अहलूवालिया (जन्म: 11 दिसंबर 1994) भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी टेलीविजन में काम करती हैं। निमृत ने 2018 में फेमिना मिस मणिपुर जीता और 2018 के फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में वह शीर्ष 12 में से एक रहीं।[2] उन्होंने छोटी सरदारनी के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसमें उन्होंने मेहर कौर ढिल्लों और सहर कौर गिल नाम के दो किरदारों को निभाया। निमृत ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी भाग लिया था।

करियर[संपादित करें]

2018 में फेमिना मिस मणिपुर का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया। वह बी प्राक के म्यूजिक वीडियो मस्तानी में दिखाई दीं।[3]

निमृत अहलूवालिया ने 2018 में एक लघु फिल्म, हू सेड बॉयज़ कांट वियर मेकअप से अभिनय करियर की शुरुआत की। 2019 में, वह धारावाहिक छोटी सरदारनी में दिखाई दीं। मेहर ढिल्लों और सहर गिल के किरदार निभाना उनके करियर को लम्बी ऊंचाई तक ले जाने वाला साबित हुआ। इसने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई। 2021 में, वह बैनेट दोसांझ की संगीत वीडियो सीरियस में दिखाई दीं।

2022 से 2023 तक, निमृत अहलूवालिया ने कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भाग लिया। वह अंतिम सप्ताह में घर से बाहर हुईं और 6वें स्थान पर रहीं।[4] वह 2023 में श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा की संगीत वीडियो ज़िहाल-ए-मिस्किन में दिखाई दीं।[5]

धारावाहिक / संगीत वीडियो[संपादित करें]

धारावाहिक[संपादित करें]

वर्ष शीर्षक चरित्र टिप्पणी स्रोत.
2019–2022 छोटी सरदारनी मेहर कौर ढिल्लों / सहर कौर गिल
2022–2023 बिग बॉस 16 प्रतिभागी छठां स्थान

विशेष उपस्थिति[संपादित करें]

वर्ष शीर्षक किरदार स्रोत.
2019 बिग बॉस 13 मेहर
2020 बिग बॉस 14
नाटी पिंकी की लंबी लव स्टोरी
2021 शक्ति - अस्तित्व के एहसास की
इश्क़ में मरजावाँ 2 सहर
उड़ारियाँ
द बिग पिक्चर
2022 द इंडियन गेम शो स्वयंमेव
खतरा खतरा खतरा

संगीत वीडियो[संपादित करें]

वर्ष शीर्षक गायक स्रोत.
2018 मस्तानी बी प्राक एवं जानी
2019 सीरियस बैनेट दोसांझ
2023 ज़िहाल-ए-मिस्किन श्रेया घोषाल एवं विशाल मिश्रा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "वकालत छोड़ निमृत कौर ने चुनी थी अभिनय की राह, पहले शो 'छोटी सरदारनी' से ही घर-घर में बनाई अपनी एक अलग जगह". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  2. "निमृत कौर अहलूवालिया के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एकता कपूर की इस फिल्म से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  3. "पंजाब की शेरनी निमृत कौर की अदाओं का मायाजाल, 27 की उम्र में हैं करोड़ों की खजानची". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  4. शुक्ल, पूनम (6 फरवरी 2023). "Bigg Boss 16 से Nimrit Kaur Ahluwalia का सफर हुआ खत्म, फैंस ने निकाली भड़ास". इण्डिया टीवी. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  5. "Nimrit Kaur Ahluwalia ने Fahmaan Khan के साथ क्यों नहीं किया म्यूजिक वीडियो? एक्ट्रेस ने किया खुलासा..." ज़ूम टीवी. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.