निकोलस लिवरपूल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जगत प्रसिद्ध निकोला जी।


निकोलस जोसेफ ओरविले लिवरपूल (९ सितम्बर १९३४ – १ जून २०१५) डोमिनिकन राजनीतिज्ञ और सलाहकार थे जो डोमिनिका के २ अक्टूबर २००३ से १७ सितम्बर २०१२ तक राष्ट्रपति रहे।

वर्ष १९५७ में लिवरपूल ने हुल विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और सन् १९६० में एल॰एल॰बी॰ (ऑनर्स) की उपाधि ग्रहण की। वर्ष १९६१ में वो इनर टेम्पलेट (डोमानिका में न्यायाधीशों और वकीलों का संघ) में बुलाये गये। उन्होंने शेफील्ड विश्वविद्यालय से वर्ष १९६५ में पीएचडी की उपाधि ग्रहण की।[1] इसके बाद वो पुनः कैरेबिया चले गये और १८ वर्षों तक बार्बाडोस में यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्टइंडीज़ में विधि व्याख्याता के रूप में कार्य किया तथा १९९२ में इसके विधि-विद्यालय के डीन बन गये। उन्होंने ब्राजिल और ग्रेनाडा सहित विभिन्न कैरेबियाई देशों में पहले क्षेत्रिय न्यायाधीश और बाद में अपील अदालत के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्होंने एंटीगुवा और मोंटेसेराट में कानूनी सुधार के लिए अधिकरणों और आयोगों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। सन् २००२ में ग्रेनाडा के संवैधानिक समीक्षा आयोग के अध्यक्ष थे।[2] हुल विश्वविद्यालय ने उन्हें जुलाई २०११ में डॉक्टर ऑफ़ लॉ की उपाधि प्रदान की।[3]

लिवरपूल मार्च १९९८ में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत बने[4] और २००१ तक यह कार्य किया।[5] इसी वर्ष वो राष्ट्रपति चुने गये, लिवरपूल को डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर से भी सम्मानित किया गया। वर्ष २००२ से २००३ तक वो यूनेस्को के संचालक मंडल केसदस्य रहे। वर्ष २००८ में राष्ट्रपति के रूप में उनका प्रथम कार्यकाल समाप्त होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री रुजवेल्ट स्केरिट और विपक्ष के नेता अर्ल विलियम्स द्वारा संयुक्त नामांकन के बाद पुनः निर्वाचित हुये।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ""Curriculum Vitae of Dr". मूल से 28 सितंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जून 2015.
  2. Turner, Barry., eds.
  3. "His Excellency Dr Nicholas Liverpool DAH, OCC". University of Hull. 6 May 2015. मूल से 11 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 June 2015.
  4. List of Dominican ambassadors to the United States Archived 2016-03-03 at the वेबैक मशीन, U.
  5. Liverpool, Nicolas. "His Excellency Dr. Nicholas J. O. Liverpool D.A.H. O.C.C." His Excellency Dr. NichoOffice of the President of Dominicalas J. O. Liverpool D.A.H. O.C.C. मूल से 2 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जून 2015.
  6. "Dominica's president to serve second term"[मृत कड़ियाँ], Caribbean Net News, 26 July 2008.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]