निकिता दत्ता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निकिता दत्ता

निकिता दत्ता २३वें एसओएल लायन्स गोल्ड अवॉर्ड्स २०१६ के दौरान
जन्म 13 नवम्बर 1991 (1991-11-13) (आयु 32)[1]
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
कार्यकाल २०१४–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण फेमिना मिस इंडिया २०१२ फ़ाइनलिस्ट[2]
उल्लेखनीय कार्य एक दूजे के वास्ते

निकिता दत्ता (जन्म १३ नवंबर १९९१[1]) एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह फेमिना मिस इंडिया २०१२ की फाइनलिस्ट में से एक थीं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की, जहाँ उन्होंने सहायक भूमिका निभाई। उन्होंने ड्रीम गर्ल धारावाहिक के साथ टेलीविजन करियर की शुरुआत की। वह एक दूजे के वास्ते [3] सुमन तिवारी और हासिल में आँचल श्रीवास्तव के किरदार के लिए जानी जाती हैं।[4] हाल ही में, उन्होंने कबीर सिंह में भूमिका निभाई।[5][6]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

निकिता दत्ता का जन्म १३ नवंबर १९९१ [1] को अनिल कुमार दत्ता और अलका दत्ता के घर दिल्ली में हुआ था।[7] उनकी एक बहन है जिसका नाम अंकिता दत्ता है।[8] निकिता के पिता भारतीय नौसेना में एक अधिकारी हैं। दत्ता ने अपना अधिकांश जीवन विशाखापत्तनम, मुंबई और कोच्चि में बिताया है।[9] उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से की और वह सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।[10].

करियर[संपादित करें]

निकिता दत्ता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल २०१४ में बनी लेकर हम दीवाना दिल [11] से की जिसमें उन्होंने रोज की भूमिका निभाई। फिल्म में मुख्य भूमिका अरमान जैन और दीक्षा सेठ निभाई। इसके बाद गोल्ड[12] और कबीर सिंह[13] जैसी फ़िल्मों में काम किया।

जबकि उन्होंने अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत लाइफ ओके पर चलने वाले ड्रीम गर्ल धारावाहिक से की जहां उन्होंने लक्ष्मी माथुर का किरदार निभाया।[14].

निकिता दत्ता को एक दूजे के वास्ते धारावाहिक से काफी पहचान मिली जो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता था।

पुरस्कार[संपादित करें]

निकिता दत्ता को एक दूजे के वास्ते[15] धारावाहिक में सबसे अच्छी जोड़ी के लिए (नामिक पॉल के साथ) लायन्स गोल्ड अवॉर्ड्स जीता जबकि हासिल धारावाहिक के लिए पसंदीदा अभिनेत्री का लायन्स गोल्ड अवॉर्ड्स जीता।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Zayed Khan and Vatsal Sheth celebrated co-star Nikita Duttas birthday in advance; see pics". मूल से 14 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  2. "I don't mind wearing a bikini on the small screen - Beauty Pageants - Indiatimes". मूल से 15 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  3. Baddhan, Raj (2016-02-10). "Sony TV to launch 'Ek Duje Ke Vaaste' this month". BizAsia | Media, Entertainment, Showbiz, Events and Music (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-10.
  4. "Nikita Dutta, Vatsal Seth, Zayed khan start shooting for Haasil - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-10.
  5. "EXCLUSIVE: Nikita Dutta talks about more recognition coming her way after Kabir Singh, film's criticism & more". PINKVILLA (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-08-17.
  6. "Nikita Dutta on Kabir Singh: "I've been told I'm the best thing in the second half of Kabir Singh"". Masala.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-10.
  7. "I do not have a godfather in the industry says Nikita Dutta - Beauty Pageants - Indiatimes". मूल से 15 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  8. "Nikita Dutta - Beauty Pageants - Indiatimes". मूल से 14 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  9. "Happy Father's Day, daddy!". मूल से 14 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  10. Lifestyle, The Trending World (2019-07-07). "Nikita Dutta (Actress) Lifestyle, Biography, Unknown Facts, Age and More — Biography Adda". Medium (अंग्रेज़ी में). मूल से 11 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-11.
  11. Hungama, Bollywood. "Lekar Hum Deewana Dil Cast & Crew - Bollywood Hungama". Bollywood Hungama. मूल से 14 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  12. "Gold: Akshay Kumar's film also marks Bollywood debut of TV actor Nikita Dutta?". indianexpress.com. 21 September 2017. मूल से 15 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.
  13. "Shahid Kapoor finds new co-star in Nikita Dutta". Pune Mirror. मूल से 13 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 November 2018.
  14. India, The Hans (2015-11-17). "Nikita Dutta exits the show Dream Girl". www.thehansindia.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-07-10.
  15. "Lions Gold Awards: EDKV's Namik Paul-Nikita Dutta, Beyhadh's Kushal Tandon & Others Shine". 5 January 2017. मूल से 16 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 November 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]