नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर
|
| |
| सिद्धांत | नर सेवा नारायण सेवा |
|---|---|
| Founded | 1985 |
| संस्थापक | कैलाश चंद्र अग्रवाल 'मानव' |
| प्रकार | अ-लाभ संस्था |
| उद्देश्य | दिव्यांग की सहायता और चिकित्सा |
| मुख्यालय | उदयपुर, भारत |
| स्थान |
|
सेवित क्षेत्र |
भारत, यूएसए, यूके, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, सिदनी, बहरीन, Antwerp, Botswana, Ontario, Congo, Dubai, Paris[उद्धरण चाहिए] |
प्रमुख लोग |
प्रशान्त अग्रवाल |
स्टाफ़ |
1000 से अधिक |
| जालस्थल |
www |
नारायण सेवा संस्थान भारत के राजस्थान प्रान्त के उदयपुर में स्थित एक सेवाकारी संस्था है। [1]यह पोलियो रोगियों की असमर्थता को दूर करके उनको स्वावलंबी बनाने के प्रयास में संलग्न है।[2] इसे आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र प्राप्त है। इसके संस्थापक श्री कैलाश चंद्र अग्रवाल हैं।
कार्य
[संपादित करें]यह संस्थान पिछले 23 वर्षो से पोलियो रोगियों को मुफ्त आपरेशन के साथ बैशाखी और तिपहिया वाहन उपलब्ध कराता है तथा स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराता आ रहा है। नारायण सेवा संस्थान में देश के अलावा अफ्रीकी और यूरोपीय देशों के पोलियो पीड़ित भी आपरेशन के लिए आते हैं।
संस्थान में अब तक 73,500 से अधिक पोलियों के निःशुल्क आपरेशन हो चुके हैं। करीब एक लाख 70 हजार बैशाखियों के साथ ही संस्थान ने हजारों तिपहिया साइकिलों का भी वितरण विकलांगों के बीच किया है। संस्थान ने पूरी दुनिया में पोलियो से होने वाली विकलांगता के खिलाफ अपने अभियान से पोलियो रोगियों में एक आशा का संचार किया है। संस्थान देश के कोने-कोने में अपना शिविर लगाता है।
संस्थान, दिव्यांग लोगों के लिये सामूहिक विवाह सम्मेलनों का भी आयोजन करता है।[3]
संस्थान के इन सेवा कार्यो को देखते हुए भारत सरकार ने नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश चंद्र अग्रवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Mukherjee, Ritwik (20 June 2018). "Narayan Seva Sansthan emerges as a big brand". Financial Chronicle. मूल से से 19 जून 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 March 2021.
- ↑ "Narayan seva sansthan (narayann seva sansthan)".[मृत कड़ियाँ]
- ↑ Narayan Seva Sansthan hosting Differently-abled Wedding Ceremony
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- नारायण सेवा संस्थान की सबसे बड़ी दानदाता जया किशोरी Archived 2022-03-05 at the वेबैक मशीन
- Jaya Kishori Wiki, Age, Husband, Family, Biography & More Archived 2022-07-02 at the वेबैक मशीन