नारायणहिटी दरबार संग्रहालय
| नारायणहिटी दरबार संग्रहालय | |
|---|---|
![]() नारायणहिटी दरबार संग्रहालय का संवादात्मक मानचित्र | |
| सामान्य जानकारी | |
| अवस्थिति | काठमांडू, नेपाल |
| निर्माण आरंभ | 1963 ई. |
| ग्राहक | ढोकल सिंह बस्नयत राजा महेंद्र बीर शमशेर जंग बहादुर राणा |
| स्वामी | नेपाल सरकार |
| तकनीकी ब्यौरे | |
| संरचना प्रणाली | ईंट और पत्थर |
| आकार | 38 एकड़ (15 हे॰) या 753 रोपनीस |
| अभिकल्प और निर्माण | |
| वास्तुकार | बेंजामिन पोल्की |
नारायणहिटी दरबार संग्रहालय नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित एक सार्वजनिक संग्रहालय है।[1]यह कैसर महल के पूर्व में और थमेल के बगल में स्थित है।[2]सन 2008 से पूर्व यह "नारायणहिटी दरबार" था जिसे सन २००६ की क्रान्ति के फलस्वरूप संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया। [1]क्रांति से पहले यह महल नेपाल के राजा का निवास और प्रमुख कार्यस्थल था, तथा नेपाल के प्रमुख राजकीय कार्यक्रम यहीं पर आयोजित होते थे। [3][4][5]
वर्तमान महल-परिसर का निर्माण 1963 में राजा महेन्द्र द्वारा किया गया था। इसमें आंगनों, उद्यानों और इमारतों की एक प्रभावशाली श्रृंखला शामिल है।[2]
व्युत्पत्ति
[संपादित करें]नारायणहिटी दो शब्दों नारायण (विष्णु) और हिटी (पानी की टोंटी) से मिलकर बना है। वस्तुतः इस महल के सामने ही विष्णु मंदिर है और परिसर में मुख्य प्रवेश द्वार के पूर्व में नेपाली ढंग की पानी की टोंटी है जिसे नेवाड़ी में 'हिटी' कहा जाता है। [6]
छबिदीर्घा
[संपादित करें]- पुराना नारायनहिटी दरबार (सन १९२० में) ; इसे १९५८ में गिरा दिया गया था।
- धुंगे धारा हिटी पोखरी
- नारायणहिटि दरबार के प्रांगण में स्थित नारायण मन्दिर
- नारायण मन्दिर के बाहर ७वीं शताब्दी की गरुड की मूर्ति
संदर्भ
[संपादित करें]- 1 2 "Crown and scepter put on display at Narayanhiti Museum (in photos)". kathmandupost.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2019-12-30.
- 1 2 JBR, PurushottamShamsher (2007). Ranakalin Pramukh Atihasik Darbarharu [Chief Historical Palaces of the Rana Era] (नेपाली भाषा में). Vidarthi Pustak Bhandar. ISBN 978-9994611027. अभिगमन तिथि: 1 January 2015.
- ↑ "Narayanhiti Palace Museum (Kathmandu) – 2019 All You Need to Know BEFORE You Go (with Photos)". TripAdvisor. अभिगमन तिथि: 6 May 2019.
- ↑ "A peek inside the palace of Nepal's last monarchy". 27 May 2009. अभिगमन तिथि: 6 May 2019 – via theguardian.com.
- ↑ Douglas, Ed (27 May 2009). "Nepal's royal palace opens to the public". अभिगमन तिथि: 6 May 2019 – via theguardian.com.
- ↑ Death of Dharmadev by T.R. Vaidya, Contributions to Nepali Studies, Volume 8, Number 2, June 1981 (pp. 35-42), retrieved 6 December 2020
