नाज़िया हसन
| नाज़िया हसन | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
3 अप्रैल 1965[1] कराची, सिंध, पाकिस्तान |
| मौत |
13 अगस्त 2000 (उम्र 35 वर्ष)[2] लन्दन, इंग्लैण्ड |
| पेशा |
|
| कार्यकाल | 1980–1992 |
| जीवनसाथी | इश्तियाक बेग (वि॰ 1995; वि॰वि॰ 2000)[3] |
| बच्चे | आरेज़ हसन (बेटा) |
| संबंधी |
|
| पुरस्कार | प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस (2002) |
नाज़िया हसन (उर्दू: نازیہ حسن; 3 अप्रैल 1965 – 23 अगस्त 2000) पाकिस्तानी गायिका-गीतकार, वक़ील और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वह भारतीय उपमहाद्वीप के पॉप संगीत जगत में विशेष स्थान रखती हैं और पाकिस्तान में सबसे प्रभावशाली गायिकाओं में से एक मानी जाती हैं। १९८० के दशक में, नाज़िया और उनके भाई ज़ोहेब की जोड़ी ने दुनिया भर में ६.५ करोड़ से अधिक रिकॉर्ड बेचे।
नाज़िया ने अपने गायन का प्रारंभ "आप जैसा कोई" नामक गीत से किया, जो कि १९८० में आई भारतीय फिल्म कुर्बानी में भी शामिल हुआ।[4] उन्हें इसके लिए सरहाया गया और १९८१ में १५ वर्ष की आयु में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया। वह इसे जीतने वाली पहली पाकिस्तानी पार्श्व गायिका बनीं और वर्तमान में इस पुरस्कार की सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता भी बनी हुई हैं। उनकी पहली एल्बम, डिस्को दीवाने १९८१ में आयी और जग प्रसिद्ध हुई। वे अपने समय की सर्वाधिक बिकने वाली एशियाई पॉप एल्बम बनी ।[5]
नाज़िया ने १९८२ में बूम बूम एल्बम में ज़ोहेब के साथ फ़िर काम किया और इस एल्बम का एक हिस्सा फिल्म स्टार (१९८२) में भी लिया गया । क्रमशः १९८४ में यंग तरंग , १९८७ में हॉटलाइन नामक एल्बमें आयीं । उनकी अंतिम एल्बम, १९९२ की कैमरा थी।[6] अपने भाई के साथ वह कई टेलीविज़न प्रोग्राम में भी नज़र आईं। उन्होंने पाकिस्तानी पॉप संगीत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
१५ वर्षों से अधिक के अपने गायन व्यावसाय के दौरान, नाज़िया पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गईं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिली जैसे कि पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कार, प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस पुरस्कार इत्यादि । १३ अगस्त २००० को, उनका ३५ वर्ष की आयु में लंदन में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया।
डिस्कोग्राफ़ी
[संपादित करें]स्टूडियो एल्बम
[संपादित करें]- डिस्को दीवाने (1981)
- स्टार/बूम बूम (1982)
- यंग तरंग (1984)
- हॉटलाइन (1987)
- कैमरा कैमरा (1992)
फिल्म साउंडट्रैक
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "किस्सा नाजिया हसन का : 35 साल की उम्र में मौत, पति देता था स्लो पॉइजन, मरकर भी 5 महीने तक किया अंतिम संस्कार का इंतजार". www.india.com. अभिगमन तिथि: 18 जून 2023.
- ↑ "15 साल की उम्र में इस पाकिस्तानी सिंगर ने जीता था पहला फिल्मफेयर, एक गाने ने भारत में मचा दी थी धूम". अमर उजाला. अभिगमन तिथि: 18 जून 2023.
- ↑ "15 की उम्र में 1 गाने से बॉलीवुड में मचाई सनसनी, 35 साल की जिंदगी रही दर्दनाक, न जीते जी मिला सुकून न मरने के बाद". न्यूज़ 18. 28 अप्रैल 2023. मूल से से 18 जून 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 जून 2023.
- ↑ "फोटो में नजर आ रही सिंगर थी जीनत की खोज, स्कूल यूनिफॉर्म में गाया गाना, राज कपूर बना देते बॉलीवुड हीरोइन, मगर". न्यूज़ 18. 7 अप्रैल 2023. मूल से से 18 जून 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 जून 2023.
- ↑ "नाज़िया हसन: पाकिस्तानी गायिका जिसने 15 साल की उम्र में मचा दिया था तहलका". बीबीसी हिन्दी. अभिगमन तिथि: 18 जून 2023.
- ↑ "बॉलिवुड में छा गई थी ये खूबसूरत पाकिस्तानी सिंगर, 35 की उम्र में हो गई मौत". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि: 18 जून 2023.