नागोर्नो-काराबाख़
नागोर्नो-काराबाख़ | |
|---|---|
| क्षेत्रफल | |
• कुल | 4,400 कि॰मी2 (1,700 वर्ग मील) |
• जल क्षेत्र (%) | negligible |
| जनसंख्या | |
• 2013 आकलन | 146,573[1] |
• 2010 जनगणना | 141,400[2] |
• जनघनत्व | 29/किमी2 (75.1/मील2) |
| समय मंडल | UTC+4 |
नागोर्नो-काराबाख़ दक्षिण कॉकेशस में स्थित एक क्षेत्र है। यह कॉकस पर्वत शृंखला की हीनकॉकस पहाडियों में आता है। इसका ज़्यादातर हिस्सा पहाड़ी है और वनों से भरपूर है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,४०० वर्ग किमी है। अज़रबैजान इस अपना हिस्सा मानता है और औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे उस देश का हिस्सा माना जाता है। यहाँ पर अज़रों की बजाए अर्मेनियाई लोगों की बहुतायत है और, आर्मीनिया की मदद से सन् १९९१ के बाद से नागोर्नो-काराबाख़ अपने-आप को वास्तविकता में अज़रबैजान से अलग कर चुका है और स्वतन्त्र राष्ट्र की तरह अपने मामले संभालता है। उसने अपना नाम "नागोर्नो-काराबाख़ गणतंत्र" रखा हुआ है जिस से अज़रबैजान को सख़्त आपत्ति है। इस मतभेद को सुलझाने के लिए अज़रबैजान और आर्मीनिया की सरकारों में समय-समय पर बातचीत के दौर चलते रहते हैं।
नाम के बारे में
[संपादित करें]"नागोर्नो" शब्द रूसी भाषा के "नागोर्नी" (нагорный) शब्द से लिया गया है जिसका मतलब है ऊँचा या पहाड़ी इलाक़ा। "काराबाख़" तुर्की भाषा से लिया गया है और मानना है के "कारा बाख़" का अर्थ हिन्दी से मिलता जुलता "काला बाग़" है।[3][4] स्थानीय भाषाएँ इसी "पहाड़ी काला बाग़" नाम का अनुवाद करती हैं -
- अर्मेनियाई भाषा में लॅर्नायिन ग़ाराबाग़ (Լեռնային Ղարաբաղ)
- अज़ेरी भाषा में दाग़लिक़ क़ाराबाग़ (Dağlıq Qarabağ) या युख़ारी क़ाराबाग़ (Yuxarı Qarabağ)
- रूसी भाषा में नागोर्न्यी काराबाख़ (Нагорный Карабах)
यहाँ रहने वाले अर्मेनियाई लोग इस क्षेत्र को "आर्त्शाख़" (Արցախ) भी बुलाते हैं जो प्राचीन अर्मेनियाई राज्य का दसवां प्रांत हुआ करता था।



प्रशासनिक भाग
[संपादित करें]| विभाग | रायोन (ज़िला) | शहर |
|---|---|---|
| अस्केरन | ख़ोजाली | स्तेपानाकॅर्त (ख़ानकन्दी) |
| हादरूत | दक्षिणी ख़ोजावंद | |
| मारताकॅर्त | पूर्वी कल्बचर, पश्चिमी तरतर | |
| मारतूनी | उत्तरी ख़ोजावंद | |
| शाहूमियान* | दक्षिणी गोरानबोय | नफ़्तालान |
| शूशी | शूशा | शूशा |
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Population of NKR as of 01.01.2013". NKR. 1 January 2013. 23 October 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 20 February 2014.
- ↑ "Official Statistics of the NKR". President of the NKR. 1 January 2010. 22 January 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 May 2012.
- ↑ The BBC World News. Regions and territories: Nagorno-Karabakh Archived 2007-08-23 at the वेबैक मशीन, BBC News Online. Last updated October 3, 2007. Retrieved November 21, 2007.
- ↑ Ulubabyan, Bagrat. Karabagh (Ղարաբաղ). The Soviet Armenian Encyclopedia, vol. vii, Yerevan, Armenian SSR, 1981 p. 26