नागराकाटा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नागराकाटा
—  कस्बा  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य पश्चिम बंगाल
ज़िला जलपाईगुड़ी
निकटतम नगर सिलिगुड़ी
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)
समुद्रतट

• 214 मीटर (702 फी॰)
• 0 km (0 मील)

निर्देशांक: 26°54′0″N 88°58′0″E / 26.90000°N 88.96667°E / 26.90000; 88.96667

नागराकाटा पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिला के अन्तर्गत मालबाजार सबडिविजन के अन्दर एक विकासखंड (ब्लाक) है।

इतिहास[संपादित करें]

भारत की स्वतंत्रता से पूर्व नागराकाटा एक छोटी सी जगह थी किन्तु यहाँ १४ चाय के बागान थे। नागराकाटा रेलवे स्टेशन पूरे विश्व में सीटीसी चाय भेजने का मुख्य माध्यम था।

परिचय[संपादित करें]

यहाँ ब्रिटिश काल से ही चाय अनुसंधान संघ स्थापित है। रेलवे स्टेशन के पास ही १४ चाय बगानों के लिये एक बड़ा वर्कशॉप है। ब्रिटिश काल में ही स्थापित एक 'यूरोपियन क्लब' नाम का एक क्लब भी है। इस क्लब के चारों ओर एक बड़ा क्रीडाक्षेत्र है (क्लब ग्राउण्ड)।

चाय बगानों की सुन्दरता नागराकाटा को मनमोहक बनाती है। जिति चाय बगान के पास में ही भूटान की सीमा है।

शैक्षिक संस्थान[संपादित करें]

  1. नागराकाटा हाई स्कूल (सहशिक्षा, बंगाली माध्यम)
  2. नागराकाटा हिन्दी माध्यमिक विद्यालय (सहशिक्षा, हिन्दी माध्यम)
  3. चेंगमारी टी स्टेट हाई स्कूल (सहशिक्षा, हिन्दी माध्यम)
  4. सल्कपाड़ा जूनियर हाई स्कूल (सहशिक्षा, बंगाली माध्यम
  5. एकलव्य विद्यालय (सहशिक्षा, आवासीय विद्यालय)
  6. सेंट कैपिटेनियो कन्या हाई स्कूल (हिन्दी माध्यम)
  7. सेंट मैरीज़ आवासीय हाई स्कूल (बालकों के लिये, हिन्दी माध्यम)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]