सामग्री पर जाएँ

नागमंडला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नागमंडला
निर्देशक टीएस नागभरना
लेखक गिरीश कर्नाड
निर्माता श्रीहरि एल॰ खोडे
अभिनेता प्रकाश राज
विजयलक्ष्मी
मांड्या रमेश
बी. जयश्री
वनिता वासु
छायाकार जीएस भास्कर
संगीतकार सी॰ अश्वथ
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 1997 (1997)
देश भारत
भाषा कन्नडा

नागमंडला (शाब्दिक अर्थ: ‘ नाग मंडल; अनुवाद: सर्प अनुष्ठान) सन् 1997 में प्रमोचित कन्नड़ भाषा की भारतीय ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन टी॰एस॰ नागभरना ने किया और पटकथा गिरीश कर्नाड ने लिखी।[1] यह कर्नाड के सन् 1988 के इसी नाम के नाटक पर आधारित है, जो एक स्थानीय लोककथा और अनुष्ठान से प्रेरित है।[2]

फिल्म का निर्माण श्रीहरि एल॰ खोडे ने किया तथा संगीत सी॰ अश्वथ ने दिया।[3] मुख्य अभिनय भूमिकाओं में प्रकाश राज और विजयलक्ष्मी हैं। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका पति उसकी उपेक्षा करता है और एक सर्प जो पति का रूप धारण कर उससे प्रेम करता है।

प्रमोचन के बाद फिल्म को अपनी विषयवस्तु और पटकथा प्रस्तुति के लिए सराहना तथा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए। लोकगीतों की झलक वाले इस फ़िल्म के पूरे 15 गीत अत्यंत लोकप्रिय हुए। विजयलक्ष्मी को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (कन्नड़) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।[4]

कर्नाड के नाटक की तुलना विजयदान देथा की सन् 1970 के दशक की राजस्थानी लोककथा पर आधारित लघुकथा ‘दुविधा’ से की गई है। फ़िल्म का कथानक इस कहानी की तरह ही है और इसे इस फिल्म के संभावित स्रोतों में गिना जाता है।[5][6] देथा की इसी कहानी पर सन् 1973 में दुविधा नाम से हिन्दी फ़िल्म बनी और बाद में सन् 2005 में बनी पहेली (जो कथित रूप से इसी कथा से प्रेरित थी) उल्लेखनीय हैं।[6][7]

यह फिल्म सन् 1997 में आयोजित भारत का 28वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के भारतीय पैनोरमा खंड के लिए भी चुनी गई थी।[8]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. खान, राशद (11 अप्रैल 2019). "Book Review: Nagamandala by Girish Karnad" [पुस्तक समीक्षा: गिरीश कर्नाड की नागमंडला]. भारत में नारीवाद (अंग्रेज़ी भाषा में).
  2. The Oxford Companion to Indian Theatre [भारतीय रंगमंच का ऑक्सफोर्ड साथी] (अंग्रेज़ी भाषा में). ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. 2011.
  3. सी अश्वथ (1997). "Nagamandala (Original Motion Picture Soundtrack)". गाना. झंकार संगीत.
  4. "45th Filmfare South Best Actresses : Santosh : Free Download & Stream…". 5 फरवरी 2017. मूल से से 5 फरवरी 2017 को पुरालेखित।.
  5. Journal of Dramatic Theory and Criticism. कंसास विश्वविद्यालय. 2014. p. 66.
  6. 1 2 मार्टिंस, कॉन्स्टेंटिनो; दामासियो, मैनुअल (15 अगस्त 2016). Seduction in Popular Culture, Psychology, and Philosophy. आईजीआई ग्लोबल. p. 140. ISBN 978-1-5225-0526-6. Detha's ostensibly simple folktale published in of the 1970s, with its multi-layered texture, has become a favorite for film makers: two veteran film directors – Mani Kaul (who made Duvidha in 1973) and T.S. Nagabharana (made Nagamandala in Kannada, in 1997) before Palekar-Gokhale remade it as Paheli in 2005.
  7. "Top ten Kannada films to have been remade". टाइम्स ऑफ इंडिया . 29 अगस्त 2018.
  8. "Popular Kannada movies that you should not miss | Deccan Herald -". 24 मई 2019.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]