नागदा जंक्शन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नागदा भारत के राज्य मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला के अतर्गत स्थित है। नागदा स्वयं तहसील है, पूर्व में इसकी तहसील खाचरोद थी, जो नागदा से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है।

यह शहर चम्बल नदी के तट पर बसा है। 23° 27' 0" उत्तर , 75° 25' 0"पूरब , यह नागदा जंक्शन की भूगोलिक स्थिति है। 07366 इसके दूरभाष कोड है। 456335 नागदा जंक्शन के पोस्ट पिन कोड है।

यहाँ के मुख्य मार्ग है। ---

महात्मा गाँधी मार्ग.- जो की रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पुलिस थाना नगदा तक जाता है। और यह ही नागदा का मुख्य बाजार भी है। -----

जवाहर मार्ग- यह भी रेलवे स्टेशन से शुरू हो कर बस स्टैंड तक जता है। और नवीन नागदा का यह मार्ग मुख्य रूप से विस्तारी-करण पर है। इस मार्ग से आपको नागदा की प्रगति का अहसास होता है। ----

बाईपास रोड - यह मार्ग नागदा के समीप से गुजरने वाला हैवी ट्रैफिक मार्ग है। इस मार्ग के बन जाने से इंदौर और राजस्थान की तरफ सफ़र करना बहुत सुलभ हो गया है। और नागदा में नयी आर्थिक सम्भावना भी बड गयी है। आने वाले दिनों में यह मार्ग भी नागदा के विस्तारीकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। ----

बाईपास रोड़ को और ज्यादा सशक्त बनाने और नागदा वासियो को यात्रा के ज्यादा साधन दिलाने हेतु यहां पर नवीन बस स्टैंड का भी निर्माण किया गया है।

बाईपास रोड़ से लगता है नागदा का अटल उधान। जो कि वाकई में अपने आप मे खूबसूरत है, इस उधान की अच्छी देखरेख होने से यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है, यहां नागदा वासियो के लिए जिम की और तैरने के लिए स्विमिंग पूल की भी व्यवस्था न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध है, जो कि नगर पालिका नागदा द्वारा संचालित है।

यहाँ पर आदित्य बिरला ग्रुप की इंडस्ट्री ग्रेसिम इंडस्ट्री है जिस में मुख्या रूप से ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड विस्कोस स्टेपल फाइबर का उत्पाद किया जाता है।

यह भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी में शुमार है। इसका कंसोलिडेटेड शुद्ध राजस्व २९३ अरब का है। यहाँ पर २०११ में किया गए सर्वे के अनुसार तकरीबन ६५६८ व्यक्ति काम करते हैं है। कुमार मंगलम बिरला इसके चेयरमैन है।

बिरलाग्राम में स्थित बिरला मंदिर अपनी नकाशी और खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है, इसी मंदिर से लगती हुई हवाई पट्टी है जो की बिरला ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज की निजी है।

रेलवे स्टेशन - यह स्टेशन दिल्ली और मुंबई के मध्य पड़ता है। इंदौर या भोपाल से दिल्ली जाने वालो के लिए यह जंक्शन का काम करता है। यहाँ से इंदौर 120, उज्जैन 55, और रतलाम 45 किलो मीटर की दूरी पर है।

यहां के स्थायी निवासी श्री थावर चंद जी गहलोत 2021 प्रारम्भ से कर्नाटक राज्य के राज्यपाल नियुक्त हुए है। यह नगर वासियो के लिए गर्व की बात है।

चूंकि नागदा उज्जैन जिला के अंतर्गत है इसलिए यहां के सांसद है श्रीमान अनिल फिरोजिया।

और यहां के विधायक है श्रीमान दिलीप सिंह गुर्जर।

यहां की नगर पालिका के अंतर्गत कुल 36 वार्ड आते है।