नांदेड़ जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(नांदेड़ ज़िले से अनुप्रेषित)
नांदेड़ ज़िला
नांदेड जिल्हा

महाराष्ट्र में नांदेड़ ज़िले की अवस्थिति
राज्य महाराष्ट्र
 भारत
प्रभाग औरंगाबाद विभाग
मुख्यालय नांदेड़
क्षेत्रफल 10,422 कि॰मी2 (4,024 वर्ग मील)
जनसंख्या 28,76,259 (2001)
जनघनत्व 275.98/किमी2 (714.8/मील2)
शहरी जनसंख्या 28.29%
साक्षरता 68.52%
लिंगानुपात 942
तहसीलें
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 1. नांदेड़,
2. हिंगोली (हिंगोली जिला के साथ साझा)
(निर्वाचन आयोग जालस्थल पर आधारित)
राजमार्ग NH-222
औसत वार्षिक वर्षण 954 मिमी
आधिकारिक जालस्थल

नांदेड़ ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नांदेड़ है। जिले का क्षेत्रफल 10502 वर्ग किमी है, जबकि 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 2876259 थी जिसमें से 23.96% जनसंख्या शहरी थी। पवित्र नदी गोदावरी जिले से होकर बहती है। नांदेड़ जिला, औरंगाबाद विभाग में आता है और मराठवाड़ा क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित है। जिला पूर्व में तेलंगाना के निज़ामाबाद, निर्मल, कामारेड्डी और आदिलाबाद जिलों से घिरा है, मराठवाड़ा के परभणी, लातूर, हिंगोली जिले इसके पश्चिम में, विदर्भ क्षेत्र का यवतमाल जिला उत्तर में और कर्नाटक का बीदर जिला इसके दक्षिण में स्थित है। नांदेड़ के लोगों के व्यवहार, भाषा और आचरण पर आंध्र, कर्नाटक और विदर्भ का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra Archived 2019-06-30 at the वेबैक मशीन," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458