नवजोत कौर सिद्धू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नवजोत कौर सिद्धू

कार्यकाल
2012 - 2017
उत्तरा धिकारी नवजोत सिंह सिद्धू
चुनाव-क्षेत्र अमृतसर पूर्व

राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत कौर सिद्धू भारत के पंजाब राज्य की अमृतसर पूर्व सीट से पूर्व विधायक हैं।उन्हें २०१२  में अमृतसर पूर्व से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के लिए चुना गया था। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7099 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। [1][2] उन्हें २०१२  में अमृतसर पूर्व से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के लिए चुना गया था।

उन्हें मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। [3] वह पेशे से चिकित्सक है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहते हुए जनवरी २०१२ में राजनीति में शामिल होने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। [4] उनका विवाह पूर्व क्रिकेटर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू से हुआ है।[5] उनका करन नाम का बेटा और राबिया नाम की बेटी है। [6]

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर रोष व्यक्त करने से पूर्व उन्होंने अपने फेसबुक पृष्ठ से भाजपा पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की। नवजोत  कौर और उनके क्रिकेटर से नेता बने पति नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी के पंजाब इकाई के साथ मतभेद के स्वरूप उन्होने ०१ अप्रैल २०१६ में भाजपा से इस्तीफा दे दिया। [7]

नवजोत कौर ने राज्य के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वारा मोहाली में चलाये जा रहे एक निजी अस्पताल को स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से उजागर किया। [8] तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू को स्वास्थ्य विभाग की नीतियों में सुधार के लिए नेशनल पीएनडीटी समिति का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया था। [9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "List of Successful Candidates in Punjab Assembly Election in 2012". मूल से 2 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2015.
  2. "पंजाब नतीजे". 6 मार्च 2012. अभिगमन तिथि 13 जनवरी 2015.[मृत कड़ियाँ]
  3. "The Tribune, Chandigarh, India - Jalandhar Edition". Tribuneindia.com. मूल से 23 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-10-18.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 फ़रवरी 2018.
  5. "Navjot Kaur Sidhu | Region in pics | Photos Punjab". hindustantimes.com. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-10-18.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 फ़रवरी 2018.
  7. "http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/navjot-singh-sidhus-wife-quits-bjp/#sthash". मूल से 6 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 फ़रवरी 2018. |title= में बाहरी कड़ी (मदद)
  8. "Sidhu's wife pitted against another greenhorn in Amritsar (E)". Indian Express. 2012-01-21. अभिगमन तिथि 2012-10-18.
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 फ़रवरी 2018.