नलिन कोहली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नलिन कोहली एक भारतीय राजनेता एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एक प्रसिद्ध अधिवक्ता हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एवं उसके एक प्रवक्ता भी हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय मिडिया ईकाई के संचालक भी रह चुके हैं। वे दूरदर्शन पर प्रधान-काल के न्यूज-ऐंकर भी थे। उनके पिता अमोलक रतन कोहली सन २००१ से २००६ तक मिजोरम के राज्यपाल थे।