नरसिंहवर्मन १

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(नरसिंहवर्मन् १ से अनुप्रेषित)

नरसिंहवर्मन् प्रथम पल्लव राजवंश का राजा। इसने ६३० से ६६८ तक राज किया। इसने महाबलिपुरम में अपने पिता महेन्द्रवर्मन् के आरम्भ किये निर्माण महाबलिपुरम के तट मन्दिर परिसर को पूरा किया। यह मल्ल भी था इसीलिये इसे ममल्लन् भी कहते हैं और इसके सम्मान में महाबलिपुरम् को ममल्लपुरम् भी कहते हैं। इसने पुल्केसिन द्वितीय को हराया। इसके शासन काल में व्हेनसांग ने कांची की यात्रा की थी।