नरसिंहदी
नरसिंहदी
নরসিংদী | |
|---|---|
| शहर | |
वेलानगर | |
| निर्देशांक: package.lua में पंक्ति 80 पर लुआ त्रुटि: module 'Module:ISO 3166/data/BD' not found। 23°55′23″N 90°42′44″E / 23.92306°N 90.71222°E | |
| देश | |
| विभाग | ढाका |
| ज़िला | नरसिंहदी |
| उपज़िला | नरसिंहदी सदर |
| शासन | |
| • प्रणाली | महापौर-परिषद |
| • सभा | नरसिंहदी पौरसभा |
| क्षेत्रफल | |
| • कुल | 14.8 kमी2 (5.7 वर्ग मील) |
| जनसंख्या (2022)[1] | |
| • कुल | 1,80,699 |
| • घनत्व | 12,200/किमी2 (31,600/मील2) |
| समय मण्डल | BST (यूटीसी+6) |
| डाक कोड | 1600 |
नरसिंहदी (बंगाली: নরসিংদী) बांग्लादेश के ढाका विभाग में स्थित एक शहर और नरसिंहदी ज़िले का मुख्यालय है।[2] ढाका-सिलहट राजमार्ग नरसिंहदी को राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ता है। यह उत्तर में तारवा, पूर्व में हाजीपुर, दक्षिण में मेघना नदी और पश्चिम में चौवाला और कामारगाँव से घिरा हुआ है।[3] नरसिंहदी कपड़ा उद्योग के लिए सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यह शहर अपने कपड़ा शिल्प उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
इतिहास
[संपादित करें]नरसिंहदी नाम का अर्थ "मानव रूपी सिंह" है। इसे एक प्राचीन राजा राजीव अहमद के नाम पर रखा गया है, जिसे एक सिंह जैसा शक्तिशाली माना गया।[3]
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]2011 जनगणना के अनुसार, नरसिंहदी पौरसभा में 32,361 घर थे और जनसंख्या 1,46,115 थी। 30,982 (21.20%) 10 वर्ष से कम आयु के थे। राष्ट्रीय मध्यम 51.8% की तुलना में नरसिंहदी की साक्षरता दर (आयु 7+) 67.78% थी, और प्रति 1000 पुरुषों पर 970 महिलाओं का लिंगानुपात था।[4]
प्रसिद्ध लोग
[संपादित करें]- सतीश पाकड़ाशी, साम्यवादी क्रांतिकार और स्वतंत्रता सेनानी
- अलाउद्दीन अल-आज़ाद, लेखक, उपन्यासकार और कवि
- गिरीश चंद्र सेन, धार्मिक विद्वान और अनुवादक
- सोमेन चन्द, मार्क्सवादी कार्यकर्ता और लेखक
- मतिउर रहमान, बीरश्रेष्ठ और सैन्य पायलट
- अबू अहसान मोहम्मद शम्सुल आरिफ़िन सिद्दीक़, ढाका विश्वविद्यालय के उपकुलपति
- अब्दुल मान्नान भूँइया, नेता
- बदरुन्निसा डालिया, गायक
- अब्दुल मान्नान, ढाका विश्वविद्यालय के 19वें उपकुलपति
- ख़ैरुल कबीर खोकन, नेता
- शहाबुद्दीन अहमद, कलाकार
- अब्दुल मुईन ख़ान, नेता
- इमतियाज़ अहमद नक़ीब, फ़ुटबॉल खिलाड़ी
- मोहम्मद मुस्तफ़ा कमाल राज़, TV और फ़िल्म निर्देशक
- शम्सुर रहमान, कवि
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Population and Housing Census 2022 National Report (PDF). Vol. 1. Bangladesh Bureau of Statistics. November 2023.
- ↑ "Narsingdi city's area and population". अभिगमन तिथि: 31 August 2019.
- 1 2 "District at a glance". Bangladesh National Portal. मूल से से 24 सितंबर 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 September 2022.
- 1 2 "Community Tables: Narsingdi district" (PDF). bbs.gov.bd. Bangladesh Bureau of Statistics. 2011. मूल से (PDF) से 29 सितंबर 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 मई 2025.