नयागढ़ जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(नयागढ़ ज़िले से अनुप्रेषित)
नयागढ़ ज़िला
Nayagarh district
ନୟାଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲା
मानचित्र जिसमें नयागढ़ ज़िला Nayagarh district ନୟାଗଡ଼ ଜିଲ୍ଲା हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : नयागढ़
क्षेत्रफल : 3,890 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
5,35,385
 138/किमी²
उपविभागों के नाम: विधानसभा सीटें
उपविभागों की संख्या: 4
मुख्य भाषा(एँ): ओड़िया


नयागढ़ ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नयागढ़ है। पूर्वी उड़ीसा में स्थित नयागढ़ जिले का 40 प्रतिशत हिस्सा जंगलों से घिरा है। बुधबुधियानी का सिंचाई पावर प्रोजेक्ट और गर्म पानी का झरना यहां का मुख्य आकर्षण है। इसके साथ ही यह स्थान चमड़े की कारीगरी, पीतल आदि धातुओं के उपकरणों और चीनी मिल के लिए प्रसिद्ध है। बरतुंगा नदी यहां बहने वाली प्रमुख नदी हे। बारामुल, कंतिलो, ओदागांव, जामुपटना, सारनकुल, रानापुर और कुअनरिया आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है।[1][2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991