नमस्ते ट्रम्प
![]() नमस्ते ट्रम्प रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | |
तिथि | 24 फरवरी, 2020 |
---|---|
समय | 1:30 pm (IST) |
स्थान | सरदार पटेल स्टेडियम, अहमदाबाद, भारत |
प्रतिभागी | 100,000–125,000 |
नमस्ते ट्रम्प (Namaste Trump) 24 फरवरी, 2020 को अहमदाबाद, भारत में आयोजित एक रैली थी। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मेजबानी की गई।[1] सितंबर 2019 में ह्यूस्टन, टेक्सास में आयोजित "हाउडी मोदी" ("Howdy Modi") कार्यक्रम के ही प्रतिक्रिया स्वरुप "नमस्ते ट्रम्प" का आयोजन किया गया था।[2] आयोजन में 1,00,000 से भी अधिक[3] लगभग 1,25,000 लोगों की उपस्थिति बताई गई।[4]
आयोजना के लिए गठित समिति
[संपादित करें]भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार एक संस्था "डॉनल्ड ट्रम्प अभिनंदन समिति" को नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व दिया गया था। उसमें अहमदाबाद के मेयर बीजल पटेल सभापति और गुजरात चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष दुर्गेश बच अन्य सदस्यों के साथ एक सदस्य के रूप में शामिल थे।[5]
कोरोनावायरस फैलाने का आरोप
[संपादित करें]गुजरात राज्य कांग्रेस के नेता अमित चावडा ने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम को राज्य में कोरोनावायरस फैलाने का ज़िम्मेदार बताते हुए एक विषेश जाँच दल द्वारा पूरे मामले की तहक़ीक़ात की माँग की। फ़रवरी 24 को डॉनल्ड ट्रम्प प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अहमदाबाद में एक सड़क कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें हज़ारों लोगों ने भाग लिया था।[6]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Ahmedabad's Motera Stadium to host US President Donald Trump". cnbctv18.com (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 16 फ़रवरी 2020. Retrieved 2020-02-24.
- ↑ "It will be Namaste Trump in India after Howdy Modi in US". Bloomberg. February 17, 2020. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2020. Retrieved 27 फ़रवरी 2020.
- ↑ "'Namaste Trump': Modi Holds Huge Rally for President's Visit". Associated Press. February 24, 2020 – via The New York Times.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ Hannah Ellis-Petersen (February 24, 2020). "'Namaste Trump': India welcomes US president at Modi rally". The Guardian. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2020. Retrieved 27 फ़रवरी 2020.
- ↑ Jha, Satish. "Private committee to host ; Namaste Trump event; not a single meeting held as yet". डेक्कन हेराल्ड. Deccan Herald. Retrieved 26 May 2020.
- ↑ ""Namaste Trump" Event Spread Coronavirus In Gujarat: State Congress". NDTV India. NDTV.com. Archived from the original on 24 मई 2020. Retrieved 26 May 2020.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]विकिमीडिया कॉमन्स पर Namaste Trump से सम्बन्धित मीडिया
![]() | यह भारत-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |