नमदा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(नमदों से अनुप्रेषित)
भिन्न भिन्न रंग के नमदे के कपड़े

नमदा (Felt) एक प्रकार का कपड़ा है जो ऊन, बाल, वानस्पतिक रेशों तथा पर से बनाया जाता है। यह कंपनरोधी, ऊष्मा पृथग्न्यासक (insulator) तथा ध्वनिशमक होता है। इसका उपयोग रेल और जहाज की छत बनाने, शीशे और संगमरमर की वस्तुओं की पैकिंग, धातुओं पर पॉलिश करने, वाद्ययंत्रों, मुद्रण, मोटरों, जूतों, हैट तथा कोट में होता है। उपयोगितानुसार इसकी बुनावट में अंतर हो सकता है।[1][2]

प्रकार[संपादित करें]

नमदा मुख्यत: दो प्रकार का होता है :

१. बुना हुआ नमदा (thread structure) और
२. रेशेवाला या वास्तविक नमदा।

प्रथम प्रकार के नमदे में उच्च नमदा गुणवाले ऊन की आवश्यकता होती है। हल्का नमदा केवल एक परत का तथा भारी नमदा कई परतों के एक दूसरे पर बुनकर बनाया जाता है। रेशेवाले नमदे की भी आधारभूत वस्तु ऊन है। इसमें ऊन लंबाई में छोटा और उच्च नमदा गुणवाला होता है। रेशों को ऊन के साथ मिलाकर इस प्रकार का नमदा बनाया जाता है। कुछ विशेष प्रकार का नमदा रेशों की कई परतों को सरेस से चिपकाकर भी बनाया जाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sabine Fouchier (12 February 2009). Felt. A&C Black. पपृ॰ 9–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7136-8494-0.
  2. O. J. Petrie (1995). Harvesting of Textile Animal Fibres. Food & Agriculture Org. पपृ॰ 19–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-92-5-103759-1.