नन्दन नीलेकणि
![]() | यह लेख पुरानी जानकारी होने के कारण तथ्यात्मक रूप से सटीक नहीं है। कृपया इसका अद्यतन कर इसे बेहतर बनाने में मदद करें। अधिक जानकारी वार्ता पृष्ठ पर पाई जा सकती है। (नवम्बर 2015) |
नंदन एम नीलेकणि | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
2 जून 1955 बंगलुरु, कर्नाटक, भारत |
व्यवसाय | भारतीय विशिष्ट पहचानपत्र प्राधिकरण (UIDAI) के अध्यक्ष |
वेतन | 203,545 अमेरिकी डॉलर (2007) |
कुल मूल्य |
![]() |
नंदन नीलेकणि इन्फोसिस के सह अध्यक्ष और संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। भारत सरकार ने देश के हर नागरिक को एक विशिष्ट पहचान संख्या या यूनिक आइडेंटीफिकेशन नम्बर प्रदान करने के लिए प्रस्तावित यूआईडी प्राधिकरण अथवा विशिष्ट पहचान प्राधिकरण गठित करने को मंजूरी दे दी है और नंदन नीलकेणी इसके पहले अध्यक्ष होंगे। नीलकेणी का रैंक कैबिनेट स्तर का होगा। यह प्राधिकरण एक डाटा बेस तैयार करेगा और प्रत्येक नागरिक के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करेगा। इस नम्बर के आधार पर उस नागरिक की पूरी जानकारी सरकार के पास उपलब्ध होगी। इन्हें भारत सरकार द्वारा सन् २००६ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।[1] ये कर्नाटक से हैं।
जीवनी[संपादित करें]
इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के सह संस्थापक नीलेकणी ने वर्ष 1981 में कंपनी को इसकी शुरुआत के साथ एक निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने मार्च 2002 से जून 2007 तक कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक के तौर पर काम किया और फिर उन्हें कंपनी बोर्ड का सह अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "K.K. Talwar, Sibal get Padma Bhushan" [के के तलवार, सिबल को पद्म भूषण मिला] (अंग्रेज़ी में). द ट्रिब्यून. २५ जनवरी २००६. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- UID को मिला नए नाम का 'आधार' और लोगो (इकनॉमिक टाइम्स)
- यूआईडी को मिला 'आधार' (बिजनेस स्टैण्डर्ड)
- यूनिक पहचान पत्र : एक साल में बढ़े कुछ कदम (बिजनेस स्टैण्डर्ड)
- विशिष्ट पहचान नम्बर अगले साल फरवरी से - नीलकेणि
- I just want to be a change agent - Nilekani
- The Mercury News Interview: Nandan Nilekani: the face of India tech
- TED: Nandan Nilekani's ideas for India's future