धुरंधर: द रिवेंज
| धुरंधर: द रिवेंज | |
|---|---|
| निर्देशक | आदित्य धर |
| लेखक |
आदित्य धर |
| अतिरिक्त पटकथा | ओजास गौतम शिवकुमार वी॰ पानिकर |
| निर्माता |
|
| अभिनेता | |
| छायाकार | विकाश नौलखा |
| संपादक | शिवकुमार वी॰ पानिकर |
| संगीतकार | शास्वत सचदेवा |
निर्माण कंपनियां |
|
| वितरक | जियो स्टूडियो |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
229 मिनट[1] |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
| लागत | ₹250–300 करोड़ (पहले भाग के साथ)[2] |
| कुल कारोबार | ₹1,837.5 करोड़[3] |
धुरंधर: द रिवेंज[a] सन् 2026 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की भारतीय जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फ़िल्म का लेखन और निर्देशन आदित्य धर ने किया। फ़िल्म का निर्माण लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज़ व बी62 स्टूडियोज़ के साथ किया है। यह सन् 2025 की धुरंधर नामक फ़िल्म की उत्तरकृती और इस शृंखला की अंतिम फ़िल्म है। फ़िल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल ने मुख्य अभिनय किया है। इसके अतिरिक्त कुछ कलाकार इसके पूर्व भाग से भी इसमें जारी रहते हैं। फ़िल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया जासूस के इर्द-गिर्द घुमती है जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ पाकिस्तानी शहर कराची के आपराधिक गिरोहों एवं पाकिस्तानी राजनीति में अपनी पैठ स्थापित करना जारी रखती है।
फ़िल्म की कहानी थोड़ी-थोड़ी कुछ वास्तविक भूराजनैतिक घटनाओं एवं दक्षिण एशिया के संघर्षों से प्रेरित है। इनमें जहारत ल्यारी, सन् 2014 के भारतीय आम चुनाव, भारत के सन् 2016 का विमुद्रीकरण और अन्य ऐसी ही घटनायें शामिल हैं। फ़िल्म का फ़िल्मांकन पिछले भाग के अंत के समय से ही जारी रहा और मुख्य फोटोग्राफी जुलाई 2024 में थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में आरम्भ होती है और अक्टूबर 2025 में पूरी हो जाती है। इसके अतिरिक्त इसका फ़िल्मांकन पंजाब, चण्डीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख़, हिमाचल प्रदेश एवं थाईलैण्ड में की गयी जिनमें से कुछ भागों को पाकिस्तानी-स्थानों के रूप में दिखाया गया है। फ़िल्म का संगीत शास्वत सचदेवा ने दिया और सिनेमैटोग्राफी विकाश नौलखा ने की। फ़िल्म का सम्पादन शिवकुमार वी॰ पानिकर ने किया। फ़िल्म 229 मिनट लम्बी है जो भारत की सबसे लम्बी फ़िल्मों में 8वें स्थान पर है।[4]
फ़िल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 में प्रमोचित किया गया जिस समय गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद मनाये जाते हैं। इसकी पूर्व कृति के अनुरूप फ़िल्म को मिश्रित समालोचनायें मिली जिसमें इसके कथानक और अभिनय के लिए सराहना मिली लेकिन इसपर राष्ट्रवादी दुष्प्रचार (प्रोपेगेंडा)[5] के आरोप लगे जिनके लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। फ़िल्म को खाड़ी सहयोग परिषद देशों द्वारा विभिन्न खाड़ी देशों में प्रतिबंधित किया गया।[6]
पात्र
[संपादित करें]- रणवीर सिंह – हमज़ा अली माज़री / जसकीरत सिंह रांगी, पंजाब रेजिमेंट
- अर्जुन रामपाल – मेजर इक़बाल, आईएसआई (इलियास कश्मीरी और मेजर इक़बाल पर आधारित)[7]
- संजय दत्त – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चौधरी असलम, ल्यारी टास्क फोर्स (एलटीएफ), सिंध पुलिस
- आर माधवन – अजय सान्याल, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निर्देशक (अजीत डोभाल पर आधारित)
- सारा अर्जुन – यालिना जमाली, हमज़ा की पत्नी
- राकेश बेदी – जमील जमाली, यालिना के पिता; भारतीय जासूस और पाकिस्तान अवामी पार्टी (पीएपी) के वरिष्ठ राजनेता तथा पाकिस्तान नेशनल असेम्बली के सदस्य (नाबिल गोबोल पर आधारित)[8]
- गौरव गेरा – मोहमद आलम, ल्यारी का एक फलरस दुकानदार व हमजा का आदमी।
- मानव गोहिल – सुशान्त बंसल, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निर्देशक
- दानिश पंडोर – उज़ैर बलोच, बलोच गैंक का नेता
- बिमल ओबेरॉय – शिरानी, बलूचिस्तान मुक्ति सेना (बीयूएफ) के नेता
- दानिश इक़बाल – दाउद इब्राहिम / बड़े साहब[9]
- राज ज़ुत्सी – लेफ्टिनेंट जनरल शम्साद हसन, आईएसआई के महानिदेशक
- उदयबीर संधु – गुरबाज़ "पिंडा" सिंह (हरविन्दर सिंह संधू "रिंदा" पर आधारित)
- मुस्तफ़ा अहमद – रिज़वान शाह
- मधुरजीत साड़घी – प्रबनीत कौर रांगी, जसकीरत की माँ
- गितिका गंजु धर – शबनम जमाली, जमील की पत्नी
- आदित्य उप्पल – सहायक पुलिस अधीक्षक उमर हैदर (उमर शाहिद हामिद पर आधारित), एलटीएफ
- सलीम सिद्धिक़ी – आतिफ़ अहमद (अतीक अहमद पर आधारित)
- राम चन्देर – अशफ़ाक़ अहमद (खालिद अज़ीम पर आधारित)
- अश्विन धर – अरशद पप्पू, पठान गैंग का नेता
- अभय अरोड़ा – यासीर आराफ़ात, पप्पू का छोटा भाई
- अंकित सागर – जावेद खनानी, खनानी & कालिया इंटरनेशनल (केकेआई) के सह-संस्थापक
- विनोद ठाड़ानी – आज़म चीमा
- फ़ैज़ खान – साजिद मीर
- संजय मेहता – अब्दुल भुट्टवी
- राजेश डोगरा – अब्दुल रहमान मक्की
- सुविन्दर विकी – ब्रिगेडियर जहांगीर, इक़बाल के पिता
- सौम्या टंडन – उल्फ़त, रहमान की विधवा
- उमर नाविद निर्बन – ज़ायन, हमज़ा और यलिना का बेटा
- परी पंढेर – जसलीन कौर रांगी
- हितिका बाली – हरलीन कौर रांगी
- आशिष दुग्गल – विधायक सुखविन्दर सिंह
- भाषा सुम्बली – वकील वीना
- विजेन्द्र सिंह – अमरजीत सिंह (परमजीत सिंह पंजवार पर आधारित)
- विवेक सिन्हा – ज़हूर मिस्त्री (ज़ाहिद अखुंद पर आधारित)
- अमनदीप सिंह – सनप्रीत सिंह "सन्नी डीवीडी"
- मशहूर अमरोही – नवाब शाफिक़ (नवाज़ शरीफ़ पर आधारित)
- संजय मेहन्दिरत्ता – आकिब अली ज़रवारी, पाकिस्तान के राष्ट्रपति और पीएपी नेता (आसिफ अली ज़रदारी पर आधारित)
- हिमांशु गोखानी – पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस (डीजीपी प्रशान्त कुमार पर आधारित)
- अक्षय खन्ना – रहमान डकैत (शारीरिक बनावट)
- यामी गौतम – शाज़िया बानो (कैमियो उपस्थिति)
टिप्पणी
[संपादित करें]- ↑ अनुवाद. निष्ठावान
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ सेटा, फेनिल (17 मार्च 2026). "EXCLUSIVE: CBFC reduces visuals in 4 violent scenes in Dhurandhar The Revenge by 34 seconds; censors abusive words". बॉलिवुड हंगामा. अभिगमन तिथि: 17 मार्च 2026.
- ↑
- निशा दुबे; भास्वती सेनगुप्ता (8 दिसम्बर 2025). "Dhurandhar: 5 Box Office Records Set By The Film". न्यूज़ 18. 1 जनवरी 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 दिसम्बर 2025.
- "Dhurandhar Movie: Release Date, Trailer, Tickets price, Advance Booking, Box Office Collection Prediction, other details you need to know". इंडियन एक्सप्रेस. 3 दिसम्बर 2025. 3 दिसम्बर 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर 2025.
- झा, सुभाष (23 मार्च 2026). "Unrevealed facts on Dhurandhar: Aditya Dhar REVEALS entire budget and how both films combined became an 8-hour saga: "A scene that was meant to be for 10 seconds actually required 2 minutes"". बॉलीवुड हंगामा. अभिगमन तिथि: 23 मार्च 2026.
- तनिषा भट्टाचार्य (12 दिसम्बर 2025). "Dhurandhar Eyes Rs 300 Crore By Weekend Despite "Revenue Loss" From No Gulf Release: Experts". एनडीटीवी. 13 दिसम्बर 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 दिसम्बर 2025.
- ↑ "Dhurandhar The Revenge Box Office". बॉलीवुड हंगामा. अभिगमन तिथि: 22 मार्च 2026.
- ↑ "Ranveer Singh's Dhurandhar: The Revenge Receives A Certificate With 3 hr 49 min Runtime". न्यूज़18. अभिगमन तिथि: 17 मार्च 2026.
- ↑ अवस्थी, प्रगति (2026-03-25). "International critics slam Ranveer Singh's Dhurandhar: The Revenge, call it 'sociopathic'". वियोन. 26 मार्च 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2026-03-26.
- ↑ "Explained: How Dhurandhar part 1 and 2's UAE-GCC ban could cost as much as lifetime numbers of Ghajini, Stree, Gangubai Kathiawadi". बॉलीवुड हंगामा. अभिगमन तिथि: 17 मार्च 2026.
- ↑ देशपांडे, राजीव (25 दिसम्बर 2025). "Dhurandhar: Framing the New Nation". ओपन (अंग्रेज़ी भाषा में). 25 दिसम्बर 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 जनवरी 2026.
The development of the character of ISI's Major Iqbal essayed by Arjun Rampal is based on the shadowy handler of 26/11 plotter David Coleman Headley, a Pakistani American, who surveyed the targets of the Mumbai attacks. Major Iqbal finds mention in the affidavits filed by the Federal Bureau of Investigation (FBI).
- ↑ "EXCLUSIVE Rakesh Bedi on Ranveer Singh's 'Dhurandhar': 'I play a real character; a Pakistani politician, but I don't know the story of Major Mohit Sharma'". फर्स्टपोस्ट. 5 दिसम्बर 2025 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 दिसम्बर 2025.
- ↑ "REVEALED: Not Emraan Hashmi or Akshay Kumar, this actor plays Bade Sahab in Dhurandhar The Revenge". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि: 18 March 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |