सामग्री पर जाएँ

धीवर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
"धीवर
तेलुगु: ధీవర"
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर फिल्माए गए गीत का कवर
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर फिल्माए गए गीत का कवर
गीत द्वारा रम्य बॆहरा, दीपू
भाषा(एँ)तेलुगु
अंग्रेज़ी शीर्षकDhivara
रिलीज़31 May 2015
शैलीफ़िल्मी, फ़ोक-रॉक, पॉप-फ़ोक
अवधि5:53
लेबललहरी म्यूज़िक
गीतकाररामजोगय्य शास्त्री
संगीत चलचित्र
यू ट्यूब पर "Dheevara" देखें।

धीवर (तेलुगु: ధీవర, आई.एस.ओ. लिपयान्तरण: Dhīvara, अनुवाद. दृढ़सङ्कल्प व्यक्ति) 2015 की फ़िल्म 'बाहुबलीः द बिगिनिंग' के साउण्डट्रैक का एक तेलुगु गीत है। रम्य बॆहरा और दीपू द्वारा गाया गया यह गीत एम. एम. कीरवाणी द्वारा रचित था जिसके बोल रामजोगय्य शास्त्री द्वारा लिखे गए थे।[1] गीत के अधिकांश बोल संस्कृत में लिखे गए थे।[2]

ट्रैक के सङ्गीत वीडियो में प्रभास को शिवुडू उर्फ़ महेन्द्र बाहुबली और तमन्ना भाटिया को अवन्तिका के रूप में दिखाया गया है। इस गीत में, शिवुडू अवन्तिका के दर्शन से प्रेरित होकर उस झरने पर चढ़ाई करने का कार्य पूरा करता है जिसे पूर्व असम्भव माना जाता था।[3][4] इस गीत की शूटिङ्ग आन्ध्र प्रदेश के कुर्नूल में स्थित ओरवाकल रॉक गार्डन, केरल के त्रिस्सूर में अथिरापिल्ली जलप्रपात और महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में पश्चिमी घाट पर की गई थी।

एल्बम के अन्य ट्रैक सहित गीत का ऑडियो 31 मई 2015 को जारी किया गया।[5] गीत का सङ्गीत वीडियो 25 सितम्बर 2015 को टी-सीरीज़ तेलुगु के यूट्यूब चैनल के माध्यम से जारी किया गया।[6] इस गीत को यूट्यूब पर 5.8 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।[6] यह गीत तमिल में तीरऩे (तमिल: தீரனே) के रूप में, हिन्दी में खोया है और मलयालम में ञान् चॆन्तेना (मलयालम: ഞാൻ ചെന്തേനാ) के रूप में जारी किया गया था।[7][8][9][10]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Dheevara Lyrics (English) Baahubali". Lyricsol. 30 August 2015. मूल से से 18 June 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 June 2017.
  2. "What do the Sanskrit lyrics in Dhivara song in Baahubali mean?". Saddahaq. मूल से से 30 January 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 June 2017.
  3. "Baahubali song Dheevara: Prabhas and Tamannaah's romance by the waterfall is a visual treat!". Bollywood Life. 4 August 2015. अभिगमन तिथि: 24 June 2017.
  4. "Guest Writer Gunnam Gangaraju". Arka Media Works. मूल से से 26 September 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 June 2017.
  5. Dheerava Audio Song, 31 May 2015
  6. Dheevara Video Song, 25 September 2015
  7. M. M. Keeravani (24 June 2015). "Baahubali – The Beginning (Tamil) [Original Motion Picture Soundtrack]". iTunes. अभिगमन तिथि: 12 December 2016.
  8. "Manohari Hindi song". Hungama. अभिगमन तिथि: 24 June 2017.
  9. M. M. Keeravani. "Baahubali – The Beginning (Hindi) [Original Motion Picture Soundtrack]". iTunes. अभिगमन तिथि: 12 December 2016.
  10. Manorama Music Songs (4 July 2015). "Baahubali (Malayalam) - All songs audio JukeBox" – via YouTube.

साँचा:Baahubaliसाँचा:M. M. Keeravani