द हंगर गेम्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द हंगर गेम्स

थियेट्रिकल पोस्टर
निर्देशक गैरी रोज़
पटकथा गैरी रोज़
सुजान कोलिन्स
बिली रे
निर्माता नीना जैकब्सन
जॉन किलिक
अभिनेता जेनिफर लॉरेंस
जॉश हचरसन
लिएम हैम्सवर्थ
वुडी हैर्ल्सं
एलिज़ाबेथ बैंक्स
डोनल्ड सदरलैंड
छायाकार टॉम स्टेर्न
संगीतकार जेम्स न्यूटन हॉवार्ड
निर्माण
कंपनियां
लायंस गेट एंटरटेनमेंट
कलर फ़ोर्स
वितरक लायंस गेट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • मार्च 12, 2012 (2012-03-12) (प्रीमियर)
  • मार्च 22, 2012 (2012-03-22) (फिलीपींस)
  • मार्च 23, 2012 (2012-03-23) (अमेरिका)
लम्बाई
142 मिनट[1][2]
देश अमेरिका
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $78 मिलियन
कुल कारोबार $686,533,290[3]

द हंगर गेम्स (अंग्रेज़ी: The Hunger Games) 2012 की अमेरिकी विज्ञान गल्प फ़िल्म है जिसका निर्देशन गैरी रोज़ ने किया है। फ़िल्म सुजान कोलिन्स द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फ़िल्म के निर्माता नीना जैकब्सन और जॉन किलिक है तथा कथानक रोज़, कोलिन्स व बिली रे द्वारा तैयार किया गया है। फ़िल्म में कई किरदारों का समावेश है जिनमें जेनिफर लॉरेंस, जॉश हचरसन, लिएम हैम्सवर्थ, वुडी हैर्ल्सं, एलिज़ाबेथ बैंक्स और डोनल्ड सदरलैंड पटकथा के केंद्र में हैं।

कथानक[संपादित करें]

फ़िल्म की कहानी दुःस्थानता और सर्वनाश के पश्चात के भविष्य के पानेम राष्ट्र में घटित होती है, जहाँ 12 से 18 वर्ष की आयु वाले लड़के व लड़कियों को हंगर गेम्स नाम की सलाना प्रतिस्पर्धा में भाग लेना पड़ता है जिसका प्रसारण देश भर में किया जाता है। हंगर गेम्स ऐसी प्रतिस्पर्धा है जिसमें "ट्रिब्यूटस" को अपनी अंतिम साँस तक जीवित रहने के लिए लड़ना पड़ता है तथा अंत में एकमात्र जीवित बचा प्रतियोगी विजेता कहलाता है। फ़िल्म की नायिका कैट्निस एवरडीन (लॉरेंस) अपनी छोटी बहन के बदले प्रतियोगिता में जाने के लिए अपना नाम आगे करती है। कैट्निस के साथ उसके डिस्ट्रिक्ट का पुरुष सहयोगी पीटा मेलार्क (हचरसन) उसके साथ पानेम की राजधानी कैपिटोल में भूतपूर्व विजेता हेमिच एब्रनैथी (हैर्ल्सं) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण के लिए जाता है।

पात्र[संपादित करें]

  • जेनिफर लॉरेंस — कैट्निस एवरडीन की भूमिका में
  • जॉश हचरसन — पीटा मेलार्क की भूमिका में
  • लिएम हैम्सवर्थ — गेल होथोर्ण की भूमिका में
  • वुडी हैर्ल्सं — हेमिच एब्रनैथी की भूमिका में
  • एलिज़ाबेथ बैंक्स — एफी ट्रिनकट की भूमिका में
  • स्टेनली टोक्सी — सीज़र फ़्लिकरमैन की भूमिका में
  • डोनल्ड सदरलैंड — प्रेसिडेंट कोरियोलानस स्नो की भूमिका में

रिलीज़[संपादित करें]

फ़िल्म को फ्रांस में मार्च 21, 2012, को तथा अमेरिका में मार्च 23, 2012, को पारंपरिक सिनेमाघरों और डिजिटल आईमैक्स सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया।[4][5][6] जापान में बाद में सितम्बर 28 के दिन रिलीज़ हुई। जब फ़िल्म रिलीज़ हुई तो इसने किसी भी गैर-उत्तरकथा फ़िल्म द्वारा अपने पहले दिन और सप्ताहांत में की गई कुल कमाई का नया रिकोर्ड बनाया ($67.3 मिलियन)।[7] अपनी रिलीज़ के समय फ़िल्म अपने पहले सप्ताहांत में सम्पूर्ण उत्तरी अमेरिका के इतिहास में तीसरी सबसे अधिक कमाई ($152.5 मिलियन) करने वाली फ़िल्म बन गई। यह वर्ष 2009 की फ़िल्म अवतार के बाद की पहली फ़िल्म है जो लगातार चार सप्ताह तक उत्तर अमरीकी बॉक्स ऑफिस में प्रथम स्थान पर रही।[8] फ़िल्म बॉक्स-ऑफिस पर अत्याधिक सफ़ल रही, जिसमें इसने अपनी लागत के कुल $78 मिलियन बजट के मुकाबले संसार भर में $685 मिलियन की कमाई की। अगस्त 18, 2012, के दिन फ़िल्म डीवीडी और ब्लू-रे डिस्क प्रारूपों में रिलीज़ की गई।[9]

समीक्षा[संपादित करें]

द हंगर गेम्स ने सकारात्मक समीक्षाएँ प्राप्त की, जिसमें विशेष रूप से इसकी विषयवस्तुओं और संदेशों की प्रशंसा हुई, इसके साथ ही कैट्निस की भूमिका में लॉरेंस को भी काफ़ी सराहना मिली। उपन्यास की तरह फ़िल्म को भी अन्य कार्यो के साथ समानता के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा, जैसे जापनी उपन्यास बैटल रोयाल, इस पर आधारित वर्ष 2000 की फ़िल्म तथा शर्ली जैक्सन की लघु कथा "द लॉटरी"।[10]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. लायंस गेट एंटरटेनमेंट (मार्च 3, 2012). The Hunger Games. प्रेस रिलीज़. http://www.lionsgatepublicity.com/epk/thehungergames/. अभिगमन तिथि: अक्टूबर 5, 2012. 
  2. "The Hunger Games (12A)". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टीफिकेशन. मार्च 12, 2012. मूल से 11 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 5, 2012.
  3. "The Hunger Games (2012)". बॉक्स ऑफिस मोजो. मूल से 30 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 5, 2012.
  4. "Hunger Games - released". AlloCiné. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.
  5. वैल्बी, कैरन (जनवरी 25, 2011). "'The Hunger Games' gets a release date". Entertainment Weekly. मूल से 25 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.
  6. गोल्डबर्ग, मैट (फरवरी 2, 2012). "The Hunger Games Will Get a One-Week IMAX Run". Collider. मूल से 6 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.
  7. "Biggest Single Days for Non-Sequels". OpusData. मूल से 27 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.
  8. "Weekend Report: Four-in-a-Row for 'The Hunger Games'". Boxofficemojo.com. अप्रैल 15, 2012. मूल से 15 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.
  9. "Lionsgate Shop – The Hunger Games". lionsgateshop.com. मूल से 13 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.
  10. मारगोलिस, रिक (सितम्बर 1, 2008). "A Killer Story: An Interview with Suzanne Collins, Author of 'The Hunger Games'". स्कूल लाइब्रेरी जर्नल. मूल से 2 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अक्टूबर 7, 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]