सामग्री पर जाएँ

द मेटामोर्फोसिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मेटामोर्फोसिस
1916 के संस्करण का मुख्य पृष्ठ
लेखक फ्रैंज काफ्का
भाषा जर्मन
शैलीकथा साहित्य
प्रकाशककर्ट वोल्फ वेरलाग, लाइपज़िग
प्रकाशन तिथि1915
प्रकाशन स्थानजर्मनी
पृष्ठ72[1]
Translationमेटामोर्फोसिस at Wikisource

मेटामोर्फोसिस (जर्मन: Die Verwandlung),1915 में प्रकाशित फ्रैंज काफ्का द्वारा एक उपन्यास है। काफ्का की सबसे प्रसिद्ध कृतियों में से एक, 'द मेटामॉर्फोसिस' सेल्समैन ग्रेगोर सैमसा की कहानी है, जो एक दिन सोकर उठता है तो पाता है कि वह रहस्यमय तरीके से एक विशाल कीड़े (जर्मन: ungeheueres Ungeziefer) में बदल गया है। वह और उसका परिवार, दोनों ही इस नई स्थिति के साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष करते हैं। साहित्यिक आलोचकों के बीच इस उपन्यासिका पर काफ़ी चर्चा हुई है और उन्होंने इसकी अलग-अलग व्याख्याएँ की हैं। लोकप्रिय संस्कृति और उपन्यास पर आधारित रचनाओं में, कीड़े को आमतौर पर तिलचट्टे के रूप में दर्शाया गया है।

लगभग 70 पृष्ठों वाली यह कहानी काफ्का की सबसे लंबी कहानी है जिसे काफ्का ने पूर्ण माना और अपने जीवनकाल में प्रकाशित किया।यह पहली बार 1915 में रेने शिकेले के संपादन में पत्रिका 'डी वीसेन ब्लैटर' (Die weißen Blätter) के अक्टूबर अंक में प्रकाशित हुई थी। पुस्तक के रूप में इसका पहला संस्करण दिसंबर 1915 में कर्ट वोल्फ द्वारा संपादित 'डेर जुंगस्टे टैग' (Der jüngste Tag) श्रृंखला में आया था। [2]

  1. Kafka, Franz (1915). Die Verwandlung. Der Jüngste Tag. Leipzig: K. Wolff.
  2. Nitschke, Claudia (January 2008). "Peter-André Alt, Franz Kafka. Der ewige Sohn. 2005". Arbitrium. 26 (1). डीओआई:10.1515/arbi.2008.032. आईएसएसएन 0723-2977. एस2सीआईडी 162142676.