द फेट ऑफ द फ्यूरियस
द फेट ऑफ द फ्यूरियस | |
---|---|
![]() फिल्म का पोस्टर | |
निर्देशक | एफ॰ गैरी ग्रे |
लेखक | क्रिस मॉर्गन |
निर्माता |
|
अभिनेता | |
छायाकार | स्टीफेन एफ॰ विण्डन |
संपादक | |
संगीतकार | ब्रायन टाइलर |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | यूनिवर्सल पिक्चर्स |
प्रदर्शन तिथियाँ |
४ अप्रैल २०१७ (बर्लिन) १४ अप्रैल २०१७ (संयुक्त राज्य) |
लम्बाई |
१३६ मिनट |
देश | संयुक्त राज्य |
भाषा | अंग्रेजी |
लागत |
२५० मिलियन डॉलर (सकल)[1] २३० मिलियन डॉलर (निवल)[1] |
कुल कारोबार | १.२३९ बिलियन डॉलर[2] |
द फेट ऑफ द फ्यूरियस (फास्ट एंड फ्यूरियस 8 या फास्ट 8) अमेरिकी एक्शन फ़िल्म है। एफ॰ गैरी ग्रे द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म के निर्माता नील एच॰ मोरिट्ज़, विन डीज़ल, माइकल फोटरेल और क्रिस मॉर्गन हैं, और मॉर्गन ने इसकी पटकथा भी लिखी है। यह द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ़िल्म शृंखला की आठवीं फ़िल्म है। इस फ़िल्म को पहले ४ अप्रैल २०१७ को बर्लिन में, और फिर १४ अप्रैल २०१७ को विश्व भर के सिनेमाघरों में जारी किया गया था। फ़िल्म को समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएं मिली, और इसने दुनिया भर में १.२ बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की।
संक्षेप
[संपादित करें]डोमिनिक "डॉम" टोरेटो लेटी ओर्टिज़ के साथ हवाना में अपने हनीमून पर है, जहाँ उसका चचेरा भाई फर्नांडो एक स्थानीय रेसर राल्डो का उधार नहीं चुका पाने के कारण मुश्किल में पड़ जाता है। अपने चचेरे भाई को छुड़वाने के लिए डॉम राल्डो को एक रेस की चुनौती देता है, और उसे परास्त कर उसकी कार को नहीं लेता, और इसके बजाय फर्नांडो के लिए अपनी कार छोड़ देता है।
इसके अगले ही दिन साइबरटेररिस्ट साइफर डॉम से संपर्क करती है, और उसे अपने लिए काम करने पर मजबूर करती है। जब डॉम साइफर के इरादों पर सवाल उठाता है, तो वह उसे उसकी पूर्व प्रेमिका और डीएसएस एजेंट ऐलेना नेवेस से उसके बेटे के बारे में बताती है, जिसके अस्तित्व के बारे में डॉम अब तक अनजान था। कुछ ही समय बाद, डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की ओर से एजेंट ल्यूक हॉब्स डॉम और उसकी टीम को बर्लिन में एक सैन्य चौकी से एक ईएमपी डिवाइस प्राप्त करने का काम सौंपता है। भगदड़ के दौरान, डॉम बगावत कर जाता है, और हॉब्स को रास्ते से हटाकर साइफर के लिए डिवाइस चुरा ले जाता है। परिमाणस्वरूप हॉब्स को गिरफ्तार कर लिया जाता है, और उसी हाई-सिक्योरिटी जेल में भेजा जाता है, जिसमें उसने डेकर्ड शॉ को कैद किया था। जेल से भाग निकलने के बाद डेकर्ड और हॉब्स को खुफिया ऑपरेटिव मिस्टर नोबडी और उसके साथी द्वारा भर्ती किया जाता है ताकि वे डॉम और साइफर को पकड़ सकें।
न्यूयॉर्क नगर में, साइफर डॉम को रूसी रक्षा मंत्री से एक परमाणु फुटबॉल को पुनः प्राप्त करने के लिए भेजती है; डॉम का सामना एक बार फिर उसकी टीम से होता है, और झड़प में वह डेकर्ड को मार देता है। लेटी उसे पकड़ने में लगभग सफल हो ही गयी होती है, लेकिन तभी कॉनर रोड्स घात लगाकर उस पर हमला कर देता है, जिसके बाद डॉम उसकी जान बचता है। इससे क्रोधित होकर साइफर डॉम के सामने ही ऐलेना को मार देती है।
डॉम रूस में एक अड्डे पर घुसपैठ कर ईएमपी डिवाइस से एक एक परमाणु पनडुब्बी को निष्क्रिय करता है, ताकि साइफर इसे हाईजैक कर परमाणु युद्ध छेड़ दे। एक बार फिर उसकी टीम उसे रोकने का प्रयास करती है; वे पनडुब्बी पर नियंत्रण करने की या फिर दरवाजों को बंद करने की कोशिश करते हैं ताकि पनडुब्बी खुले पानी में जाने न पाए। इस बीच अपनी माँ मैग्डलीन के समझने पर डेकर्ड, जिसे मृत माना जा रहा था, ओवेन के साथ मिलकर डॉम के बेटे को बचाने के लिए साइफर के विमान में घुसपैठ करता है। जैसे ही डेकर्ड बच्चे के सुरक्षित होने की सुचना देता है, डॉम तुरंत अपनी टीम से जुड़ जाता है, और सबसे पहले ऐलेना की मौत का बदला लेते हुए रोड्स को मार देता है। इससे नाराज साइफर डॉम पर एक इंफ्रारेड होमिंग मिसाइल दाग देती है, लेकिन वह अपनी टीम से अलग होकर उस पनडुब्बी की ओर चला जाता है, जिस पर मिसाइल लग जाती है। टीम शीघ्र ही डॉम के चारों ओर घेरा बनाकर उसे विस्फोट से बचा लेती है। तब डेकर्ड विमान के अगले हिस्से में पहुंचकर पराजित साइफर का सामना करता है, और वह पैराशूट लेकर प्लेन से बाहर कूदकर बच निकलती है।
मिस्टर नोबडी अपने साथी के साथ न्यूयॉर्क नगर में डॉम से मिलकर उसे बताते हैं कि साइफर अभी भी एथेंस में जीवित है। हॉब्स को उसकी डीएसएस की नौकरी वापस देने की पेशकश की जाती है, लेकिन वह अपनी बेटी के साथ अधिक समय बिताने के लिए मन कर देता है। डेकर्ड भी डॉम और हॉब्स के साथ अपने मतभेदों को अलग रखते हुए डॉम को उसका बेटा सौंप देता है, जिसका नाम वह अपने बहनोई ब्रायन ओ'कोनर के नाम पर ब्रायन रख देता है।
पात्र
[संपादित करें]- विन डीज़ल – डोमिनिक टोरेटो
- जेसन स्टेथम – डेकर्ड शॉ
- ड्वेन जॉनसन – ल्यूक हॉब्स
- मिशेल रोड्रिग्ज़ – लैटी ओर्टिज़
- टायरेसे गिब्सन – रोमन पियर्स
- क्रिस ब्रिजेस – तेज पार्कर
- स्कॉट ईस्टवुड – एरिक रीसनर / लिटिल नोबडी[3][4]
- नताली इमैन्यूल – रामसे
- एल्सा पटाकी – एलेना नेवेस
- कर्ट रसेल – मिस्टर नोबडी[5]
- शार्लीज़ थेरॉन – साइफर
- टेगो क्लैडरोन – लियो
- डॉन ओमर – सैंटोस
- ल्यूक इवांस – ओवेन शॉ
- क्रिस्टोफर हिवु – कॉनर रोड्स
- पैट्रिक सेंट एस्प्रिट – डीएस एलन[6]
- हेलेन मिरेन – मैगडलीन शॉ (विशेष उपस्थिति)[7]
- सेलेस्टिनो कॉर्निले – राल्दो[8]
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ अ आ "2017 Feature Film Study" (PDF). FilmL.A. Feature Film Study: 25. August 2018. Archived (PDF) from the original on 9 अगस्त 2018. Retrieved August 9, 2018.
- ↑ "The Fate of the Furious (2017-04-14)". Boxoffice. Archived from the original on 25 दिसंबर 2018. Retrieved May 7, 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Abad-Santos, Alex (April 11, 2017). "Fast and Furious 8: 5 things to know about The Fate of the Furious". Vox. Archived from the original on 12 जून 2018. Retrieved October 25, 2017.
- ↑ Jackson, Dan (April 18, 2017). "What the Ending of 'The Fate of the Furious' Could Mean for the 'Fast' Franchise". Thrillist. Archived from the original on 18 फ़रवरी 2019. Retrieved October 25, 2017.
- ↑ Seven Gunn Says (April 14, 2017). "The Fate of the Furious Review: FF8". ChicagoNow. Archived from the original on 3 फ़रवरी 2019. Retrieved October 25, 2017.
- ↑ Jacquin, Jeri (April 14, 2017). "'The Fate of the Furious' revs up the engines again". MilitaryPress. Archived from the original on 5 फ़रवरी 2018. Retrieved November 7, 2017.
- ↑ Wakeman, Gregory (March 14, 2017). "How Helen Mirren Ended Up In The Fate Of The Furious, According To Vin Diesel". CinemaBlend. Archived from the original on 23 जून 2018. Retrieved October 25, 2017.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 28 जून 2018. Retrieved 3 फ़रवरी 2019.