सामग्री पर जाएँ

द गुड डॉक्टर (अमेरिकी धारावाहिक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द गुड डॉक्टर (अमेरिकी टीवी श्रृंखला) 
American television series (2017-2024)
 
मीडिया अपलोड करें
प्रकारटेलीविजन शृंखला
शैली
  • medical drama
गली का पता
उत्पत्ति का देश
रचयिता
  • David Shore
संगीतकार / रचयिता
  • Dan Romer
वितरण प्रारूप
  • मांग पर वीडियो
इस पर आधारित
  • Good Doctor
इसके हिस्से हैं
  • The Good Doctor, season 1 (1)
  • The Good Doctor, season 2 (2)
  • The Good Doctor, season 3 (3)
  • The Good Doctor, season 4 (4)
  • The Good Doctor, season 5 (5)
  • The Good Doctor, season 6 (6)
  • The Good Doctor, season 7 (7)
अभिनेता दल का सदस्य
  • Freddie Highmore (Shaun Murphy)
  • Nicholas Gonzalez
  • Antonia Thomas
  • Hill Harper
  • रिचर्ड शिफ (Aaron Glassman)
  • Beau Garrett
  • टैमलिन तोमिता
  • Jasika Nicole
  • Eve Gordon
  • Niall Matter
  • Tim Russ
  • Teryl Rothery
  • Jesse Moss
  • Michael Muhney
  • Gloria Garayua
  • Kandyse McClure
  • Paul Dooley
  • Zachary Gordon
  • Pej Vahdat
  • Christina Chang
  • Samuel Vincent
  • Jesse James
  • Kacey Rohl
  • Marsha Thomason
  • Tegan Moss
  • Eric Winter
  • Kari Matchett
  • Luvia Petersen
  • Andrew Airlie
  • Dylan Kingwell
आरंभ समय25 सितंबर 2017 (Burnt Food)
अंत समय21 मई 2024
Original publication
आधिकारिक वेबसाइट
प्राधिकरण नियंत्रण

द गुड डॉक्टर (The Good Doctor) अमेरिकी चिकित्सकीय नाटक टेलीविज़न धारावाहिक है जो सन् २०१३ में इसी नाम के दक्षिण कोरियाई धारावाहिक का पुननिर्माण है। यह २५ सितम्बर २०१७ से २१ मई २०२४ तक अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी  (एबीसी) पर प्रसारित हुई, जिसमें सात सत्रों (सीज़न) और १२६ प्रकरण (एपिसोड) थे। इस धारावाहिक में फ्रेडी हाईमोर ने शॉन मर्फी का अभिनय किया जो काल्पनिक सैन जोस सेंट बोनवेंचर अस्पताल में एक युवा ऑटिस्टिक सर्जिकल रेजिडेंट है। अपने ऑटिज्म और सैवेंट सिंड्रोम के कारण, वह हर विवरण को याद रखने और उसे बहुत अच्छी तरह से देखने में सक्षम है। वह रोगियों का निदान और उपचार करने के लिए इस कौशल का उपयोग करता रहता है; जो शायद अन्य डॉक्टर करने में असमर्थ हैं।[1]

मुख्य किरदार

[संपादित करें]
सन् २०१३ में अभिनेता फ्रेडी हाईमोर टीवी धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाते है।
  • फ्रेडी हाईमोर – डॉ॰ शॉन मर्फी
  • निकोलस गोंजालेज – डॉ॰ नील मेलेंडेज़
  • एंटोनिया थॉमस – डॉ॰ क्लेयर ब्राउन
  • चुकू मोडू – डॉ॰ जेरेड कालू
  • ब्यू गैरेट – जेसिका प्रेस्टन
  • आइरीन केंग – डॉ॰ एले मैकलीन
  • हिल हार्पर – डॉ॰ मार्कस एंड्रयूज
  • रिचर्ड शिफ – डॉ॰ आरोन ग्लासमैन
  • टैमलिन टोमिता – एलेग्रा आओकी
  • विल यूं ली – डॉ॰ एलेक्स पार्क
  • फियोना गुबेलमैन – डॉ॰ मॉर्गन रेजनिक
  • क्रिस्टीना चांग – डॉ॰ ऑड्रे लिम
  • पैगी स्पारा – ली डिलालो-मर्फी
  • जैसिका निकोल – डॉ॰ कार्ली लीवर
  • ब्रिया सैमोने हेंडरसन – डॉ॰ जॉर्डन एलन
  • नोहा गैल्विन – डॉ॰ एशर वोल्के
  • ओसवाल्डो बेनावाइड्स – डॉ॰ माटेओ रेंडन ओस्मा
  • ब्रैंडन लाराकुएंटे – डॉ॰ डैनियल "डैनी" पेरेज़

निर्माण

[संपादित करें]
सरे, ब्रिटिश कोलम्बिया का सिटी हॉल बाहरी दृश्यों में काल्पनिक सैन जोस सेंट बोनवेंचर अस्पताल के रूप में कार्य करता है।

अभिनेता डैनियल डे किम ने मूल कोरियाई धारावाहिक को देखा और अपनी प्रोडक्शन कंपनी के लिए अधिकार खरीदे। उन्होंने धारावाहिक को रूपांतरित करना शुरू किया और सन् २०१५ में अंततः इसे सीबीएस टेलीविज़न स्टूडियो को बेच दिया। सीबीएस ने पायलट बनाने का फ़ैसला नहीं किया, लेकिन क्योंकि किम को धारावाहिक के बारे में बहुत ज़्यादा लगाव था, इसलिए उन्होंने सीबीएस से अधिकार वापस खरीद लिए। आखिरकार, सोनी पिक्चर्स टेलीविज़न और किम ने एक सौदा कीया और फॉक्स मेडिकल ड्रामा हाउस के निर्माता डेविड शोर को धारावाहिक का निर्माण करने के लिए काम दिया।[2]

सत्रएपिसोडमूलतः प्रसारितक्रमांकऔसत दर्शक संख्या (लाखों में)
शुरूअंत
१८२५ सितंबर २०१७२६ मार्च २०१८१५६[3]
१८२४ सितम्बर २०१८११ मार्च २०१९१२१२२[4]
२०२३ सितम्बर २०१९३० मार्च २०२०१११०८[5]
२०२ नवंबर २०२०७ जून २०२११९८१[6]
१८२७ सितंबर २०२११६ मई २०२२२७७०[7]
२२३ अक्टूबर २०२२१ मई २०२३३०६२[8]
१०२० फ़रवरी २०२४२१ मई २०२४४१५१[9]

समीक्षा

[संपादित करें]

यह श्रृंखला २५ सितंबर २०१७ को शुरू हुई थी। द गुड डॉक्टर को आलोचकों से आम तौर पर मिश्रित समीक्षाएँ मिली हैं, जिन्होंने हाइमोर के प्रदर्शन की प्रशंसा की है, लेकिन सीरीज़ की कहानियों और ऑटिस्टिक लोगों के चित्रण की आलोचना की है। अप्रैल २०२३ में, श्रृंखला को सातवें सीज़न के लिए नवीनीकृत किया गया और २० फरवरी २०२४ को प्रीमियर किया गया। बाद में इसे अंतिम श्रृंखला घोषित किया गया।

श्रृंखला के प्रीमियर ने १८ से ४९ वर्ष आयु वर्ग के बीच ३.४ रेटिंग प्राप्त की, जिसमें कुल ११.२२ मिलियन दर्शक थे, जिससे यह सितंबर १९९६ में डेंजरस माइंड्स के बाद से २१ वर्षों में एबीसी पर सबसे अधिक देखा जाने वाला सोमवारका नाटक बन गया, और मार्च २००९ में कासल के बाद से ८.५ वर्षों में १८-४९ आयु वर्ग के बीच सबसे अधिक रेटिंग वाला सोमवारका नाटक बन गया।[10]

अभिनेता फ्रेडी हाईमोर को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और टीन च्वाइस पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (टेलीविजन ड्रामा) श्रेणी के लिए नामांकन मिला.[11][12]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. कोबलिन, जॉन (नवम्बर 19, 2017). "How ABC Found a surprise Hit in 'The Good Doctor'". द न्यूयॉर्क टाइम्स. दिसम्बर 14, 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: दिसम्बर 12, 2017.
  2. कोबलिन, जॉन (नवम्बर 19, 2017). "How ABC Found a surprise Hit in 'The Good Doctor'". द न्यूयॉर्क टाइम्स. दिसम्बर 14, 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: दिसम्बर 12, 2017.
  3. डे मोरेस, लिसा; हिप्स, पैट्रिक (मई 22, 2018). "2017-18 TV Series Ratings Rankings: NFL Football, Big Bang Top Charts". डेडलाइन हॉलीवुड. सितम्बर 24, 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: मई 22, 2018.
  4. डे मोरेस, लिसा (मई 21, 2019). "2018–19 TV Season Ratings: CBS Wraps 11th Season At No. 1 In Total Viewers, NBC Tops Demo; Big Bang Theory Most Watched Series". डेडलाइन हॉलीवुड. अगस्त 31, 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 5, 2019.
  5. पोर्टर, रिक (जून 4, 2020). "TV Ratings: 7-Day Season Averages for Every 2019-20 Broadcast Series". द हॉलीवुड रिपोर्टर. जून 6, 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 6, 2020.
  6. पोर्टर, रिक (जून 8, 2021). "2020-21 TV Ratings: Complete 7-Day Ratings for Broadcast Network Series". द हॉलीवुड रिपोर्टर. जून 9, 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 9, 2021.
  7. पोर्टर, रिक (जून 8, 2022). "2021-22 TV Ratings: Final Seven-Day Numbers for Every Network Series". द हॉलीवुड रिपोर्टर. जून 9, 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 9, 2022.
  8. पोर्टर, रिक (जून 7, 2023). "TV Ratings 2022-23: Final Seven-Day Averages for Every Network Series". द हॉलीवुड रिपोर्टर. जून 29, 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: अगस्त 25, 2023.
  9. श्नाइडर, माइकल (मई 28, 2024). "100 Most-Watched TV Series of 2023-24: This Season's Winners and Losers". वैराइटी. अभिगमन तिथि: मई 28, 2024.
  10. एंड्रीवा, नेली (सितम्बर 26, 2017). "'Young Sheldon' & 'Good Doctor' Debut To Strong Ratings As New TV Season Starts". डेडलाइन हॉलीवुड. सितम्बर 28, 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: सितम्बर 28, 2017.
  11. ब्रैडली, लौरा (दिसम्बर 11, 2017). "How The Good Doctor Finally Won Freddie Highmore a Golden Globe Nom". वैनिटी फैयर. अभिगमन तिथि: March 13, 2018.
  12. "Golden Globes Winners: Complete List". वैराइटी. जनवरी 7, 2018. जनवरी 8, 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जनवरी 8, 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]