सामग्री पर जाएँ

द क्राउन (धारावाहिक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द क्राउन 
ब्रिटिश-अमेरिकी टेलीविज़न ड्रामा सीरीज़
 
Street address
मूल देश
रचियता
  • Peter Morgan
ग्रंथकर्ता
  • Rupert Gregson-Williams
पटकथा लेखक
  • Peter Morgan
निर्माता
  • स्टीफन डाल्ड्री
कलाकार
  • Rupert Gregson-Williams
वितरण
  • मांग पर वीडियो
फ़िल्म निर्देशक
  • स्टीफन डाल्ड्री
  • Philip Martin
  • Julian Jarrold
अभिनेता दल का सदस्य
आरंभ समय4 नवम्बर 2016 (Wolferton Splash)
अंत समय14 दिसम्बर 2023
Original publication

द क्राउन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शासनकाल के बारे में एक ऐतिहासिक नाट्य टेलीविजन धारावाहिक है जिसे मुख्य रूप से पीटर मॉर्गन द्वारा बनाया और लिखा गया है। यह नेटफ्लिक्स के लिए लेफ्ट बैंक पिक्चर्स और सोनी पिक्चर्स टेलीविजन द्वारा निर्मित है। मॉर्गन ने अपनी फिल्म द क्वीन (२००६) और उनके मंच नाटक द ऑडियंस (२०१३) से ये धारावाहिक विकसित किये जो दोनो एलिजाबेथ पर केंद्रित थे।

धारावाहिक में लगभग छः दशकों तक फैले छह सत्र शामिल हैं, जो सन् १९४७ में राजकुमारी एलिजाबेथ और फिलिप माउंटबेटन की शादी से कुछ समय पहले शुरू हुए और सन् २००५ में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर बाउल्स की शादी के साथ पूरे हुए।[1][2][3] श्रृंखला के प्रमुख कलाकारों को हर दो सत्रों में बदल दिया गया है। उदाहरण के लिए, एलिजाबेथ की भूमिका पहले और दूसरे सत्रों में क्लेयर फॉय, तीसरे और चौथे में ओलिविया कोलमैन और पांचवें और छठे में इमेल्डा स्टॉन्टन ने निभाई थी।

इस श्रृंखला का फिल्मांकन बोरेहॅमवुड, हर्टफोर्डशायर के एल्स्ट्री स्टूडियो में हुआ, और यूनाइटेड किंगडम और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। नेटफ्लिक्स ने पहला सीज़न ४ नवंबर २०१६ को रिलीज़ किया और छठा दो भागों में रिलीज़ किया गया था, पहला १६ नवंबर २०२३ को और दूसरा १४ दिसंबर २०२३ को।

द क्राउन को आलोचकों द्वारा इसके अभिनय, निर्देशन, लेखन, छायांकन और उत्पादन मूल्य के लिए सराहा गया है। हालाँकि, इसकी ऐतिहासिक अशुद्धियों की आलोचना की गई है, विशेष रूप से श्रृंखला के उत्तरार्ध में। श्रृंखला ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें उत्कृष्ट नाटक श्रृंखला के लिए एक प्राइमटाइम एमी पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन श्रृंखला-नाटक के लिए दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कार शामिल हैं।

द क्राउन ये १९४७ में एडिनबर्ग के ड्यूक फिलिप से रानी एलिजाबेथ द्वितीय शादी से जीवन को चित्रित करता है।[1][2][4]

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, यह श्रृंखला उनके जीवन पर आधारित है
श्रृंखलाएपिसोडमूलतः प्रसारित
१०४ नवंबर २०१६
१०८ दिसंबर २०१७
१०१७ नवंबर २०१९
१०१५ नवंबर २०२०
१०९ नवंबर २०२२
१६ नवंबर २०२३
१४ दिसंबर २०२३

मुख्य किरदार

[संपादित करें]

पुरस्कार और नामांकन

[संपादित करें]

श्रृंखला ने २१ प्राइमटाइम एमी पुरस्कार जीते, जिसमें इसके चौथे सत्र के लिए उत्कृष्ट नाटक श्रृंखला और कलाकारों के लिए सात पुरस्कार शामिल हैं।[10] इसने ७४ वें और ७८ वें समारोहों में दो बार सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन श्रृंखला-नाटक के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता, जिसमें फॉय, कोलमैन, कोरिन, ओ 'कॉनर, एंडरसन और डेबिकी के लिए अभिनय के पुरस्कार भी जीते हैं।[11]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 सिंह, अनीता (19 अगस्त 2015). "£100m Netflix Series Recreates Royal Wedding". द डेली टेलीग्राफ. 22 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 नवम्बर 2016.
  2. 1 2 रवीन्द्रन, मनोरी (31 जनवरी 2020). "'The Crown' Will End After Season 5 With Imelda Staunton as Queen Elizabeth". वैराइटी. 31 जनवरी 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2020.
  3. टेलर, डेरिक ब्रायसन (9 जुलाई 2020). "Netflix Renews 'The Crown' for a Sixth Season After All". द न्यूयॉर्क टाइम्स. आईएसएसएन 0362-4331. 9 जुलाई 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 दिसम्बर 2020.
  4. टेलर, डेरिक ब्रायसन (9 जुलाई 2020). "Netflix Renews 'The Crown' for a Sixth Season After All". द न्यूयॉर्क टाइम्स. आईएसएसएन 0362-4331. मूल से से 9 जुलाई 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 दिसम्बर 2020.
  5. स्मिथ, रस (13 दिसम्बर 2016). "The Crown: What year did Series 1 finish? What will be in season 2?". डेली एक्सप्रेस. मूल से से 26 जनवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 जनवरी 2018.
  6. सैंडवेल, इयान (23 जनवरी 2017). "Downton Abbey's Matthew Goode is joining the cast of Netflix's The Crown". डिजिटल स्पाई. मूल से से 23 September 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जनवरी 2017.
  7. टार्टाग्लियोन, नैन्सी (9 फ़रवरी 2017). "'The Crown' Adds Michael C Hall & Jodi Balfour As Jack & Jackie Kennedy". डेडलाइन हॉलीवुड. मूल से से 25 मई 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 फ़रवरी 2017.
  8. "Meet the cast of The Crown season 3". रेड़ियो टाइम्स. 17 नवम्बर 2019. मूल से से 14 नवम्बर 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 नवम्बर 2019.
  9. बेंटले, जीन (24 जनवरी 2018). "'The Crown' Season 3: All the Details (So Far)". द हॉलीवुड रिपोर्टर. मूल से से 26 जनवरी 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 जनवरी 2018.
  10. "The Crown". टेलीविजन एकेडमी. मूल से से 7 अगस्त 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 अगस्त 2020.
  11. "Crown, The". गोल्डनग्लोब्स. मूल से से 2 अप्रैल 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 जनवरी 2020.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]