द आर्टिस्ट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(द आर्टिस्ट (फिल्म) से अनुप्रेषित)
द आर्टिस्ट

पोस्टर
निर्देशक मिशेल हज़ानविसियस
लेखक मिशेल हज़ानविसियस
निर्माता थोमस लैंग्मैन
अभिनेता

जीन दुजार्दिन

बेरेनीस बेजो
छायाकार गुइलौमे शिफ्फ्मैन
संपादक

ऐने-सोफ़ी बीओन

मिशेल हज़ानविसियस
संगीतकार लुडोविक बोर्स
निर्माण
कंपनियां
ला पतिती रिने
एआरपी सेलेक्शन
वितरक वॉर्नर ब्रॉस. (फ़्रांस)
द वेंस्टीन कंपनी (अमेरिका)
इंटरटेनमेंट फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स (यूके)
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 15 मई 2011 (2011-05-15) (२०११ कांस फ़िल्म समारोह)
  • 12 अक्टूबर 2011 (2011-10-12) (फ़्रांस)
लम्बाई
100 मिनट
देश फ़्रांस
भाषायें मूक
अंग्रेज़ी शब्द
लागत $15 मिलियन
कुल कारोबार $76,451,962[1]

द आर्टिस्ट (अंग्रेज़ी: The Artist; कलाकार) 2011 की एक फ्रांसीसी/अमेरिकी मूक रोमांस हास्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन मिशेल हज़ानविसियस ने किया है और फ़िल्म के प्रमुख सितारे जीन दुजार्दिन और बेरेनीस बेजो हैं। फ़िल्म की कहानी 1927 और 1932 के बीच के हॉलीवुड पर आधारित है जिस समय मूक फ़िल्मों का दौर खत्म हो रहा था और सवाक फ़िल्मों के दौर की शुरुआत हो रही थी। फ़िल्म मूक फ़िल्मों के एक बड़े सितारे और एक उभरती युवा अभिनेत्री के रिश्ते पर आधारित है। गैर-डाईजेटिक साउंडट्रैक को छोड़कर फ़िल्म का अधिकांश मूक है, फ़िल्म को पुराने तरीके के ४:३ के अभिमुखी अनुपात में श्वेत श्याम में बनाया गया है। ८४वें अकादमी पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने ५ पुरस्कार जीते हैं जिसमे सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार शामिल है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Artist (2011)". Box Office Mojo. मूल से 29 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 फ़रवरी 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]