सामग्री पर जाएँ

द आयरिशमैन (२०१९ फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द आयरिशमैन

फ़िल्म का पोस्टर
निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे
पटकथा स्टीवन ज़ैलियन
निर्माता
अभिनेता
छायाकार रॉड्रिगो प्रीएतो
संपादक थेल्मा शूमेकर
संगीतकार रॉबी रॉबर्टसन
वितरक नेटफ्लिक्स
प्रदर्शन तिथियाँ
लम्बाई
२०९ मिनट[1]
देश संयुक्त राज्य
भाषा अंग्रेजी
लागत $१५९ मिलियन[2]
कुल कारोबार $६.६ मिलियन[3]

द आयरिशमैन २०१९ की एक अमेरिकी क्राइम फिल्म है। मार्टिन स्कोर्सेसे द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फ़िल्म को स्टीवन ज़ैलियन द्वारा लिखा गया है, और यह चार्ल्स ब्रांट की २०० की पुस्तक आई हर्ड यू पेंट हाउसेस पर आधारित है। रॉबर्ट डी नीरो, ऍल पचिनो और जो पेशी ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि रे रोमानो, बॉबी कैनवले, एना पैक्विन, स्टीफन ग्राहम, स्टेफ़नी कर्ट्ज़ुबा, जेसी प्लेमन्स, और हार्वी काइटेल ने अन्य सहायक भूमिकाओं का निर्वहन किया है। फिल्म एक ट्रक ड्राइवर फ्रैंक शीरन (डी नीरो) का अनुसरण करती है, जो डकैत रसेल बुफालिनो (पेशी) और उसके अपराध परिवार से जुड़ा एक हिटमैन बन जाता है, और शक्तिशाली टीमस्टर जिमी हॉफा (पचिनो) के लिए भी काम करता है।

कई वर्षों से लंबित पड़े रहने के बाद सितंबर २०१४ में, द आयरिशमैन को साइलेंस (२०१६) के बाद स्कोर्सेसे की अगली फिल्म के रूप में घोषित किया गया था।[4] डी नीरो, जिन्होंने निर्माता के रूप में भी काम किया था,[5] और पचिनो के जुड़ने की उसी महीने पुष्टि की गई थी। पेशी भी इस भूमिका के लिए कई बार पूछे जाने के बाद अपनी अनौपचारिक सेवानिवृत्ति को ठुकराकर फ़िल्म से जुड़ गए। प्रिंसिपल फोटोग्राफी सितंबर २०१७ में न्यूयॉर्क शहर में और लांग आईलैंड के माइनोला और विलिस्टन पार्क खंडों में शुरू हुई, और मार्च २०१८ में समाप्त हो गई। $१५९ मिलियन के उत्पादन बजट और २०९ मिनट के रनटाइम के साथ, यह स्कोर्सेसे के करियर की अब तक की सबसे महंगी और सबसे लंबी फिल्मों में से एक है।[6][7]

द आयरिशमैन का विश्व प्रीमियर २७ सितंबर २०१९ को ५७वें न्यूयॉर्क फिल्म महोत्सव में हुआ था,[8] और फिर १ नवंबर २०१९ को इसकी एक सीमित नाटकीय रिलीज हुई, जिसके बाद २७ नवंबर २०१९ से यह नेटफ्लिक्स पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गयी थी।[9] फिल्म ने समीक्षकों से अति सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ प्राप्त की; स्कोर्सेसे के निर्देशन की और डी नीरो, पचिनो और पेशी के प्रदर्शन की विशेषकर प्रशंशा की गयी।

  1. "THE IRISHMAN". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन. Archived from the original on October 14, 2019. Retrieved October 14, 2019.
  2. Coster, Helen (August 27, 2019). "Scorsese's 'The Irishman' to get 26-day run in theaters before Netflix". रॉयटर्स. Archived from the original on August 27, 2019. Retrieved August 28, 2019.
  3. "The Irishman (2019)". The Numbers. Archived from the original on December 2, 2019. Retrieved December 2, 2019.
  4. Han, Angie (September 9, 2014). "Al Pacino Says Martin Scorsese's 'The Irishman' Still Happening; Bobby Cannavale Joins Cast". /Film. Archived from the original on 23 सितंबर 2014. Retrieved September 10, 2014.
  5. Plumb, Ali (October 1, 2015). "Exclusive: Robert De Niro says he'll be Reuniting With Martin Scorsese Next Year for 'I Heard You Paint Houses'". Digital Spy. Archived from the original on December 29, 2018. Retrieved October 1, 2015.
  6. Bart, Peter (January 3, 2019). "Peter Bart: Gangster Movies Return In Big Way In 2019, Awakening Genre From Its Hollywood Dirt Nap". Deadline. Archived from the original on January 4, 2019. Retrieved January 4, 2019.
  7. Whipp, Glenn (August 27, 2019). "Netflix embraces theatrical releases in quest for best picture Oscar. Will it be enough?". लॉस एंजिल्स टाइम्स. Archived from the original on August 27, 2019. Retrieved August 28, 2019.
  8. Todd, Harry (July 29, 2019). "Martin Scorsese's The Irishman Gets First-Look Photos, World Premiere Date". Paste. Archived from the original on August 19, 2019. Retrieved August 19, 2019.
  9. Fleming Jr., Mike (August 27, 2019). "Netflix Sets November 1 Theatrical Bow For Martin Scorsese-Directed 'The Irishman:' 27 Day US & UK Rollout Comes Before Pic Streams For Thanksgiving Holiday". Deadline. Archived from the original on August 27, 2019. Retrieved August 27, 2019.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]