द्वितीय मोदी मंत्रिमंडल
दिखावट
| द्वितीय मोदी मंत्रिमंडल | |
|---|---|
| भारत गणराज्य का 22 वाँ मंत्रालय | |
| गठन की तिथि | 30 मई 2019 |
| लोग एवं संगठन | |
| राज्य के प्रधान | राम नाथ कोविन्द |
| शासनाध्यक्ष | नरेंद्र मोदी |
| मंत्रियों की संख्या | 54 |
| पार्टी के सदस्यगण | |
| विधायिका में स्थिति |
लोकसभा 333 / 543 (61%)
118 / 245 (48%)
भारतीय संसद 451 / 788 (57%) |
| विपक्षी पार्टी |
लोकसभा[a] 138 / 543 (25%)
राज्य सभा 98 / 245 (40%) |
| विपक्षी नेता |
|
| इतिहास | |
| चुनाव | 2019 |
| निवर्तमान चुनाव | 2014 |
| विधानमंडल का कार्यकाल | 5 years |
| पूर्वाधिकारी | प्रथम मोदी मंत्रिमण्डल |
| उत्तराधिकारी | तृतीय मोदी मंत्रिमंडल |
भारत गणराज्य का 22 वाँ मंत्रालय या दूसरा मोदी मंत्रालय, नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद है जिसका गठन 2019 के आम चुनाव के बाद हुआ था। चुनाव के परिणाम 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे। इसने 17 वीं लोकसभा का गठन किया। रायसीना हिल में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।[1] इस समारोह में बिम्सटेक देशों के प्रमुखों को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
फेरबदल और परिवर्तन
[संपादित करें]मई 2019 में मंत्रिपरिषद के गठन के बाद से, मंत्रिपरिषद में विभिन्न परिस्थितियों में कई बड़े और छोटे बदलाव हुए हैं।
- 12 नवंबर 2019: शिवसेना के भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री अरविंद सावंत ने एनडीए से शिवसेना की वापसी के बाद मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। प्रकाश जावड़ेकर को उनके मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- 18 सितंबर 2020: तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल के एनडीए से हटने के बाद शिरोमणि अकाली दल की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। नरेंद्र सिंह तोमर को मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- 23 सितंबर 2020: रेल राज्यमंत्री अंगदि सुरेश चन्नाबसप्पा का कोविड-19 जटिलताओं के कारण निधन हो गया।
- 8 अक्टूबर 2020: लोक जनशक्ति पार्टी के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान का छोटी बीमारी के बाद निधन हो गया। पीयूष गोयल को उनके मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- 6 जुलाई 2021: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
- 7 जुलाई 2021: एक प्रमुख मंत्रिमंडल फेरबदल हुआ जिसके पहले 12 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। कैबिनेट श्रेणी वाले 15 मंत्री और 27 राज्यमंत्री शामिल किए गए। शामिल किए गए 15 कैबिनेट मंत्रियों में से 7 राज्य मंत्रियों को कैबिनेट श्रेणी में पदोन्नत किया गया।
- 6 जुलाई 2022: अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल समाप्त होने से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया। स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।
- 18 मई 2023: विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। अर्जुन राम मेघवाल को विधि और न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नियुक्त किया गया, जबकि एस० पी० सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
परिषद के सदस्यों की सूची
[संपादित करें]परिषद के विभाग इस प्रकार हैं:[2]
केबिनेट मंत्री
[संपादित करें]| विभाग | मंत्री | पदभार ग्रहण | पदभार त्याग | दल | टिप्पणी | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| प्रधान मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री परमाणु ऊर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किये गये। |
नरेंद्र मोदी | 30 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| रक्षा मंत्री | राजनाथ सिंह | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| गृह मंत्री | अमित शाह | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| सहकारिता मंत्री | अमित शाह | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | ||
| सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री | नितिन गडकरी | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| वित्त मंत्री कारपोरेट कार्य मंत्री |
निर्मला सीतारमण | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री | नरेंद्र सिंह तोमर | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| विदेश मंत्री | सुब्रह्मण्यम जयशंकर | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| जनजातीय कार्य मंत्री | अर्जुन मुंडा | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| महिला एवं बाल विकास मंत्री | स्मृति ईरानी | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री | पीयूष गोयल | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री | राम विलास पासवान | 31 मई 2019 | 9 अक्टूबर 2020 | लोजपा | 9 अक्टूबर 2020 को निधन। | |
| पीयूष गोयल | 9 अक्टूबर 2020 | पदस्थ | भाजपा | |||
| कपड़ा मंत्री | स्मृति ईरानी | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| पीयूष गोयल | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| मानव संसाधन विकास मंत्री | रमेश पोखरियाल | 31 मई 2019 | 29 जुलाई 2020 | भाजपा | शिक्षा मंत्रालय के रूप में नाम बदला गया। | |
| शिक्षा मंत्री | रमेश पोखरियाल | 29 जुलाई 2020 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| धर्मेन्द्र प्रधान | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री | महेन्द्र नाथ पाण्डेय | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| धर्मेन्द्र प्रधान | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| संसदीय कार्य मंत्री कोयला मंत्री खान मंत्री |
प्रह्लाद जोशी | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री | नितिन गडकरी | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| नारायण राणे | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| नौवहन मंत्री | मनसुख मांडविया | 31 मई 2019 | 10 नवंबर 2020 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। मंत्रालय का नाम बदलकर पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग कर दिया गया। | |
| पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री | मनसुख मांडविया | 10 नवंबर 2020 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| सर्बानंद सोनोवाल | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| आयुष मंत्री | श्रीपाद येसो नाइक | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| सर्बानंद सोनोवाल | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| अल्पसंख्यक कार्य मंत्री | मुख्तार अब्बास नकवी | 31 मई 2019 | 6 जुलाई 2022 | भाजपा | ||
| स्मृति ईरानी | 6 जुलाई 2022 | पदस्थ | भाजपा | |||
| सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री | थावरचंद गहलोत | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| वीरेंद्र कुमार खटीक | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| ग्रामीण विकास मंत्री पंचायती राज मंत्री |
नरेंद्र सिंह तोमर | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| गिरिराज सिंह | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| नागरिक उड्डयन मंत्री | हरदीप सिंह पुरी | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| इस्पात मंत्री | धर्मेन्द्र प्रधान | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| रामचन्द्र प्रसाद सिंह | 7 जुलाई 2021 | 6 जुलाई 2022 | जेडीयू | |||
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | 6 जुलाई 2022 | पदस्थ | भाजपा | |||
| रेल मंत्री | पीयूष गोयल | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| अश्विनी वैष्णव | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| संचार मंत्री इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री |
रवि शंकर प्रसाद | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| अश्विनी वैष्णव | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| खाद्य प्रसंस्कृत उद्योग मंत्री | हरसिमरत कौर बादल | 31 मई 2019 | 18 सितंबर 2020 | अकाली दल | ||
| नरेंद्र सिंह तोमर | 18 सितंबर 2020 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | |||
| पशुपति कुमार पारस | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | आरएलजेपी | |||
| जल शक्ति मंत्री | गजेन्द्र सिंह शेखावत | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
| विधि और न्याय मंत्री | रवि शंकर प्रसाद | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| किरेन रिजिजू | 7 जुलाई 2021 | 18 मई 2023 | भाजपा | |||
| अर्जुन राम मेघवाल | 18 मई 2023 | पदस्थ | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार हैं। | ||
| विद्युत मंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री |
राज कुमार सिंह | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| राज कुमार सिंह | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| आवासन और शहरी कार्य मंत्री | हरदीप सिंह पुरी | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| हरदीप सिंह पुरी | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री | धर्मेन्द्र प्रधान | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| हरदीप सिंह पुरी | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री | हर्षवर्धन | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| मनसुख मांडविया | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| रसायन एवं उर्वरक मंत्री | डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| मनसुख मांडविया | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री | प्रकाश जावड़ेकर | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| भूपेन्द्र यादव | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| श्रम एवं रोज़गार मंत्री | संतोष कुमार गंगवार | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| भूपेन्द्र यादव | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री | अरविंद सावंत | 31 मई 2019 | 12 नवंबर 2019 | शिवसेना | ||
| प्रकाश जावड़ेकर | 12 नवंबर 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | मंत्रालय को भारी उद्योग मंत्रालय और सार्वजनिक उद्यम विभाग में विभाजित किया गया था। | ||
| भारी उद्योग मंत्री | महेन्द्र नाथ पाण्डेय | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | ||
| पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री | गिरिराज सिंह | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | मंत्रालय का नाम बदलकर मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय कर दिया गया। | |
| मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री | परषोत्तम रूपाला | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | ||
| संस्कृति मंत्री पर्यटन मंत्री |
प्रहलाद सिंह पटेल | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| जी. किशन रेड्डी | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| पूर्वोत्तर विकास मंत्री | जितेन्द्र सिंह | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| जी. किशन रेड्डी | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| सूचना एवं प्रसारण मंत्री | प्रकाश जावड़ेकर | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| अनुराग सिंह ठाकुर | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| युवा मामले एवं खेल मंत्री | किरेन रिजिजू | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार थे। | |
| अनुराग सिंह ठाकुर | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | |||
| विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री | हर्षवर्धन | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| जितेन्द्र सिंह | 7 जुलाई 2021 | पदस्थ | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार हैं। | ||
| पृथ्वी विज्ञान मंत्री | हर्षवर्धन | 31 मई 2019 | 7 जुलाई 2021 | भाजपा | ||
| जितेन्द्र सिंह | 7 जुलाई 2021 | 18 मई 2023 | भाजपा | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जिम्मेदार हैं। | ||
| किरेन रिजिजू | 18 मई 2023 | पदस्थ | भाजपा | |||
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
[संपादित करें]| विभाग | मंत्री | पदभार ग्रहण | पदभार त्याग | दल | टिप्पणी | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) योजना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
राव इंद्रजीत सिंह | 31 मई 2019 | पदस्थ | भाजपा | ||
राज्यमंत्री
[संपादित करें]इन्हें भी देखें
[संपादित करें]टिप्पणीसूची
[संपादित करें]- 1 2 वर्ष 2019 के भारतीय आम चुनाव में किसी भी विपक्षी दल को आधिकारिक विपक्ष के लिए आवश्यक न्यूनतम (54) सीटें नहीं मिली। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी (50) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी हैं।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण: देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, शाह समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ".
- ↑ "Who Gets What: Cabinet Portfolios Announced. Full List Here". NDTV.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 31 May 2019.