द्रांग द्रुंग हिमानी
दिखावट
| द्रांग द्रुंग हिमानी | |
|---|---|
|
द्रांग द्रुंग हिमानी | |
| प्रकार | पर्वतीय हिमानी |
| स्थान |
पेन्सी ला, ज़ंस्कार पर्वतमाला, हिमालय लद्दाख़ |
| निर्देशांक | 33°45′18.77″N 76°18′3.47″E / 33.7552139°N 76.3009639°Eनिर्देशांक: 33°45′18.77″N 76°18′3.47″E / 33.7552139°N 76.3009639°E |
| लम्बाई | 23 किलोमीटर (14 मील) |
द्रांग द्रुंग हिमानी (Drang-Drung Glacier) या दुरुंग द्रुंग हिमानी (Durung Drung Glacier) भारत के लद्दाख़ क्षेत्र के कर्गिल ज़िले में स्थित एक हिमानी है। यह हिमालय की ज़ंस्कार पर्वतमाला में कर्गिल-ज़ंस्कार राजमार्ग पर स्थित पेन्सी ला नामक पहाड़ी दर्रे के पास उत्पन्न होती है और डोडा नदी (स्तोद नदी) का स्रोत है। डोडा नदी आगे चलकर ज़ंस्कार नदी की एक मुख्य उपनदी बनती है, जो स्वयं सिन्धु नदी की एक उपनदी है। लद्दाख़ में काराकोरम से बाहर यह सियाचिन हिमानी के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिमानी है।[1][2]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Jasbir Singh (2004). The Economy of Jammu & Kashmir. Radha Krishan Anand & Co., 2004. p. 223. ISBN 978-81-88256-09-9. अभिगमन तिथि: 12 July 2012.
- ↑ "Zanskar". rang7.com. मूल से (pdf) से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 July 2012.