देवगढ़ का दशावतार मंदिर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
देवगढ़ का दशावतार मंदिर

दशावतार मन्दिर, उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के देवगढ़ में स्थित है। यह भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि यह गुप्त काल में बना था। यहाँ आप भगवान विष्णु के दस अवतार के दर्शन कर सकते हैं और यही नहीं मंदिर के द्वार पर गंगा और यमुना देवियों की नक्काशी की गयी है। पट्टी पर वैष्णव पौराणिक कथाओं की नक्काशी भी की गयी है।

यह मन्दिर ललितपुर से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]