सामग्री पर जाएँ

देचू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
देचू
गाँव
देचू is located in राजस्थान
देचू
देचू
स्थिति
देचू is located in भारत
देचू
देचू
देचू (भारत)
निर्देशांक: 26°46′29″N 72°19′50″E / 26.77472°N 72.33056°E / 26.77472; 72.33056
देशभारत
राज्यराजस्थान
ज़िलाफलोदी
तहसीलदेचू
समय मण्डलआईटीसी (यूटीसी+05:30)
पिनकोड342314[1]

देचू राजस्थान राज्य के फलोदी जिले में स्थित रेगिस्तानी क्षेत्र, कस्बा, पंचायत समिती तथा तहसील है। यह जोधपुर से लगभग 125 किलोमीटर दूर है तथा जोधपूर जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 125 व मेगा हाईवे पर स्थित है। देचू में काफी बड़े-बड़े रेत के टीले जिन्हें स्थानीय भाषा में 'धोरा' कहा जाता है। गाँव में कई होटल तथा रिसोर्ट भी हैं।

ये चाहड़ देव राठौड़ की जागीर है

देचू में रेलवे लाईन की सुविधा नहीं है। देचू में काफी सारे विदेशी यात्री भी घूमने आते हैं जो चाँदनी रात्री में सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऊँट की सवारी तथा मरूधरा की माटी में खेलने का लुत्फ उठाते हैं। गाँव में डाकघर भी है तथा इनका पिन कोड ३४२३१४(342314) है। देचू की जनसंख्या २०११(सन-2011) की जनगणना के अनुसार ६१२१(6121) है। [2]

कुलदेवी माँ नागाणाराय का मंदिर।[3]

[संपादित करें]

राठौड़ वंश की कुलदेवी माँ नागाणाराय यहां विक्रम संवत् 1751 में भाद्रपद सुदी सप्तमी वार शुक्रवार तद्नुसार दिनांक 13 अगस्त 1694 को प्रकट हुए थे। जहां पर अभी मंदिर बना हुआ है लगभग यह मंदिर 331 वर्ष पुराना हैं।

नजदीकी गाँव

[संपादित करें]

कनोडिया पुरोहितान (7 किमी), ठाडिया (9 किमी), भोजाकोर (11 किमी), गिलाकौर (12 किमी), नाथड़ाऊ (22), पीलवा (16 किमी), चोरड़िया (16 किमी), कुशलावा (17 किमी), सगरा(3किमी), सेतरावा (22 किमी),

नजदीकी ज़िले

[संपादित करें]

नजदीकी तहसीलें

[संपादित करें]

देचू गाँव में लगभग 80 से 90 प्रतिशत लोग खेती करते है। प्राचीन समय से बारहमाशी खेती ही की जाती थी, अब ट्यूबवैल से मौसमी खेती भी की जा रही है। वर्षा के मौसम में बाजरा, मूंगफली, मूंग, मौठ ज्वार ग्वार तथा गेंहू जीरा, राई, सरसों, ईसब इत्यादि की फसलें पैदा की जाती है।

देचू गाँव में कई बैंक भी हैं जैसे, यूको बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक । इनके अलावा कस्बे में ई-मित्र की सेवा भी उपलब्ध है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. pincode.net.in. "Pin Code: DECHU, PHALODI, RAJASTHAN, India, Pincode.net.in". मूल से से 24 जून 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 जून 2018.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 2 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 फ़रवरी 2016.
  3. "Pin Code of Dechu in Jodhpur, Rajasthan". Mapsofindia.com. 2015-11-30. 5 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-05-28.