सामग्री पर जाएँ

दीवान-ए-ग़ालिब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दीवान-ए-ग़ालिब
Two pages from Diwan-e-Ghalib Muraq-e-Chughtai.
लेखकमिर्ज़ा ग़ालिब
भाषाउर्दू, फ़ारसी
शैलीकाव्य
प्रकाशन स्थानब्रिटिश राज

दीवान-ए-ग़ालिब फ़ारसी और उर्दू के प्रसिद्द कवि मिर्ज़ा असदुल्लाह ख़ान 'ग़ालिब' द्वारा रचित ग़ज़लों का संग्रह है। हालाँकि इसमें उनकी सभी ग़ज़लें शामिल नहीं हैं, फिर भी दीवान-ए-ग़ालिब की कई अन्य प्रतियों में उर्दू के विद्वानों ने उनकी सभी कीमती रचनाओं को एकत्र करने की कोशिश की है। यह ग़ालिब द्वारा लिखी गई एकमात्र पुस्तक है। दीवान-ए-ग़ालिब की बहुत सारी प्रामाणिक प्रतियां नुसखा-ए-निज़ामी, नुसखा-ए-अर्शी, नुसखा-ए-हमीदिया (भोपाल), नुसख अज़ ग़ुलाम रसूल मेहर के रूप में मौजूद हैं।

दीवान-ए-ग़ालिब में लगभग 200 ग़ज़लें शामिल हैं जबकि मूल प्रति में इनकी संख्या इसके मुकाबले कम थी। शोधकर्ताओं ने ग़ालिब की मृत्यु के बाद उनकी अन्य ग़ज़लों को, जैसा और जब भी पाया, शामिल किया। ग़ज़लें तत्कालीन बोली जाने वाली उर्दू भाषा में लिखी गयी हैं।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]