दीपा कर्मकार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(दीपा करमाकर से अनुप्रेषित)
दीपा कर्मकार
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम दीपा कर्मकार
उपनाम गोल्डन गर्ल
जन्म 9 अगस्त 1993 (1993-08-09) (आयु 30)
अगरतला, त्रिपुरा, भारत
कद 4 ft 11 in
खेल
देश  India

दीपा कर्मकार (बंगाली: দিপা কর্মকার , अंग्रेजी: Dipa Karmakar) (जन्म: 9 अगस्त 1993) एक कलात्मक जिम्नास्ट हैं जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली वे पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं[1][2], और पिछले 52 वर्षों में ऐसा करने वाली वे प्रथम भारतीय, पुरुष अथवा महिला, जिम्नास्ट हैं।

आरंभिक जीवन एवं करियर[संपादित करें]

कर्मकार पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य के अगरतला से आती हैं। उन्होंने 6 वर्ष की उम्र से ही जिम्नास्टिक्स आरंभ कर दिया था और उसी समय से अपनी कोच विश्वेश्वर नंदी के निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं। जिम्नास्टिक्स की कक्षा में पंजीकरण के समय दीपा फ्लैट फीट (Flat feet) की समस्या से ग्रस्त थीं। कोच नंदी के अनुसार फ्लैट फीट के कारण दीपा की उछाल में समस्या आ रही थी। इसको ठीक करना दीपा और उनकी कोच के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा। 2007 में जलपाईगुड़ी में उन्होंने जूनियर नेशनल्स जीता। 2007 से दीपा ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 77 पदक जीते हैं जिनमें से 67 स्वर्ण पदक हैं।[3]

2016 ओलम्पिक[संपादित करें]

दीपा ने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। किसी भी ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली वे पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं[1][2], और पिछले 52 वर्षों में ऐसा करने वाली वे प्रथम भारतीय, पुरुष अथवा महिला, जिम्नास्ट हैं।

इस ओलम्पिक में उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल में भी वह मामूली से अंतर (0.150) से कांस्य पदक पाने से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं। उन्होंने अति कठिन माने जाने वाले प्रोदुनोवा वॉल्ट का सफल प्रदर्शन किया जिसे आज तक विश्व में गिनती की ५ जिम्नास्ट ही सफलतापूर्वक पूरा कर सकी हैं। भले ही वह कोई पदक नहीं जीत पाई लेकिन इस उपलब्धि नें उन्हें भारतभर में प्रसिद्ध कर दिया।[4] भारत के महानतम क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक सचिन तेंदुलकर ने कहा - जीतना और हारना खेल का हिस्सा है। आपने लाखों लोगों के दिल जीते और पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।[4] बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके भआरतीय निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा ने कहा - दीपा कर्मकार आप मेरी हीरो हैं।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dipa Karmakar becomes 1st Indian woman gymnast to qualify for Rio Olympics". दि इकॉनोमिक टाइम्स. प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया. 19 April 2016. मूल से 21 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2016.
  2. Naik, Shivani (18 Apr 2016). "Dipa Karmakar becomes first Indian woman gymnast to qualify for Olympics". The times of india. मूल से 24 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 अगस्त 2016.
  3. "Tripura's Dipa Karmakar says she is aiming for an Olympic Medal". BDNews24. 6 November 2015. मूल से 8 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2016.
  4. "दीपा कर्मकार का फैन हुआ क्रिकेट जगत, सहवाग बोले - धोनी हेलीकॉप्टर, तुम जम्बोजेट". मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अगस्त 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]