दिलीपसिंहजी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

दिलीपसिंहजी (13 जून 1905 - 5 दिसंबर 1959) क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्हें आमतौर पर कुमार श्री दिलीपसिंहजी या के॰ एस॰ दिलीपसिंहजी के रूप में भी जाना जाता है। वह इंग्लैंड के लिए खेलते थे।

करियर[संपादित करें]

दिलीपसिंहजी नवानगर रियासत के जाम साहिबों के वंश के थे। दिलीपसिंहजी का जन्म वर्तमान गुजरात में काठियावाड़ में हुआ था। उनके भाइयों में हिमाचल प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट-गवर्नर हिम्मतसिंहजी और दिग्विजयसिंहजी शामिल थे। उनके चाचा, रणजीतसिंहजी थे। इन्होंने इंग्लैंड के लिये क्रिकेट खेला था।

दिलीपसिंहजी की मृत्यु 5 दिसंबर 1959 को बॉम्बे (अब मुम्बई) में हुई। दिलीप ट्रॉफी का नाम उनके सम्मान में रखा गया है।[1] उनके चाचा कुमार श्री रणजीतसिंहजी, जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी का नाम रखा गया, ने भी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "15 facts about the great Duleepsinhji". 13 जून 2015. मूल से 20 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जून 2019.