दिनेश कुँवर पटेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिनेश कुँवर पटेल
जन्म जौनपुर, उत्तर प्रदेश, (भारत)
आवास मुंबई
नागरिकता भारतीय
शिक्षा MCA
पेशा शिक्षक
जीवनसाथी रीता पटेल[1]
बच्चे अनुभव दिनेश पटेल[2]
माता-पिता देवराज पटेल, तारा देवी
पुरस्कार
  • World Records
  • Most Innovative use of Science and Technology
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}


दिनेश कुँवर पटेल भारत के विश्व रिकॉर्ड[3][4] धारक, एक वैज्ञानिकशिक्षक हैं, जिन्होंने कृत्रिम बुद्धि युक्त विश्व की सर्वाधिक भाषाएं बोलने वाली महिलानुमा (Womanoid)[5] मानवीय रोबोट शालू का निर्माण किया है |[3][4][6][7]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

दिनेश, भारत के उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक छोटे से गाँव में पैदा हुए और उनकी प्राथमिक शिक्षा भी इसी गाँव से हुई | बाद में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधी प्राप्त की | [8][9]

सन 2007 में दिनेश का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन में एक संगडक शिक्षक के रूप में हुआ और उन्होंने मुंबई (भारत) के एक केंद्रीय विद्यालय में कार्य-भार ग्रहण किया| इसी में कार्य करते हुए उन्होंने विश्व स्तर में ख्याति प्राप्त कर चुकी महिला रोबोट शालू का निर्माण किया | दिनेश का एक छोटा सा परिवार है जिसमें वो और उनकी पत्नी श्रीमती रीता पटेल तथा उनका एक पुत्र अनुभव दिनेश पटेल हैं |[9] पटेल के पास कोई बेटी नहीं है अतः ये रोबोट शालू को अपनी बेटी मानते है |[5]

दिनेश की माता का नाम श्रीमती तारा देवी तथा पिता श्री देवराज पटेल है, जो कि एक सेवानिवृत अभियंता हैं |[9]

प्रोत्साहन व सम्मान[संपादित करें]

भारत सरकार द्वारा[संपादित करें]

दिनेश को कार्मिक मंत्रालय (भारत सरकार), शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार), विज्ञान प्रसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार), तथा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) (भारत सरकार) द्वारा प्रत्साहन व सम्मान प्राप्त हुए |[10][11]

उच्च शिक्षा संस्थानों (HELs) द्वारा[संपादित करें]

दिनेश को देश के कई उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा सम्मानित किया गया | आई आई टी बॉम्बे के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सुप्रतीक चक्रवर्ती ने पटेल को एक पत्र के माध्यम से रोबोट की सराहना की। पत्र में उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक महान विकास है। इस तरह के रोबोट का इस्तेमाल शिक्षा, मनोरंजन और कई अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। शालू वैज्ञानिकों की अगली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा हो सकती है|[12] साथ ही आई आई टी धनबाद, एन आई टी दुर्गापुर, के.जे. सोमैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मुंबई, पी आई ई एम आर इंदौर, एस ए जी ई यूनिवर्सिटी भोपाल तथा अन्य कई संस्थानों के प्राध्यापकों ने पटेल के कार्य की सराहना की।[6]

पुरस्कार/मान्यताएं[संपादित करें]

दिनेश को कई पुरस्कार/मान्यताएं प्राप्त हुई हैं, जैसे:

  • उन्हें 22 नवंबर से 24 नवंबर 2022 के बीच बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित "द वर्ल्ड सीआईओ समिट 2022" में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया ।[13]
  • उनका नाम और काम के.वी.एस. में कक्षा 6 के कंप्यूटर पाठ्यक्रम में तथा सी.बी.एस.ई में कक्षा 9 और 10 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।[7]
  • निर्माताओं के लिए एशिया के सबसे बड़े मंच "मेकर मेला 2022" द्वारा "स्टार मेकर" का खिताब से नवाज़ा गया |[14]
  • एन.एस.एस. आई.आई.टी. बॉम्बे द्वारा "वास्तविक जीवन डॉ वसीगरन" शीर्षक प्राप्त हुआ |
  • इनको "विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सबसे नवीन उपयोग" के रूप में जागरण जोश एजुकेशन अवार्ड 2021 मान्यनीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंख के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।[15]
  • के.वी.एस. मुंबई संभाग के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया और उन्हें केवीएस क्षेत्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया |[9]

सार्वजनिक उपस्थिति[संपादित करें]

कॉलेजों और संस्थानों में अतिथि[संपादित करें]

  • "टेक्नोसागा 2K22", 11 नवंबर 2022 को एस.आई.आर.टी. महाविद्यालय, सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल।[16]
  • "आरोहण 2022", टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट, एनआईटी दुर्गापुर (3 मार्च 2022)[6]
  • "अभियांत्रिकी 2021" टेक एक्सपो, के.जे. सोमैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड कॉमर्स, मुंबई (19 नवंबर 2021)[6]
  • "तक्षक" रोबो आईएसएम, आई आई टी धनबाद (6 अक्टूबर 2021)[6]
  • एन.एस.एस. आई.आई.टी बॉम्बे (1 अक्टूबर 2021)[6]

साक्षात्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Biography – Dinesh Kunwar Patel – Developer of Robot Shalu, the world's first 47 languages speaking homemade social and education humanoid robot". प्रतिष्ठा वर्ल्ड रिकार्ड. अभिगमन तिथि 14 मार्च २०२३.
  2. "Developer of Robot Shalu, the world's first 47 languages speaking homemade social and education humanoid robot". इंडियन अचीवर्स स्टोरी. अभिगमन तिथि 14 मार्च २०२३.
  3. "WORLD'S FIRST ARTIFICIALLY INTELLIGENT SOCIAL AND EDUCATIONAL HUMANOID ROBOT MADE UP OF WASTE MATERIAL". प्रतिष्ठा वर्ल्ड रिकार्ड. २१ दिसम्बर २०२१. मूल से 15 अप्रैल 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  4. "MOST LANGUAGES SPEAKING HUMANOID ROBOT MADE UP OF WASTE MATERIALS". इंटरनेशनल बुक ऑफ रेकॉर्ड्स. २३ नवम्बर २०२०. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  5. "फादर्स डे: मिलिए ऐसे स्कूल टीचर से जो एक रोबोट को मानते हैं अपनी बेटी". राजस्थान पत्रिका. 20 Jun 2021. अभिगमन तिथि 3 March 2023.
  6. "दिनेश की रोबोट शालू ने एक वर्ष में बनाया चार रिकॉर्ड, दो विश्व एक एशिया व् एक इंडिया लेवल पर". हिन्दुस्तान (समाचार पत्र). २१ अगस्त २०२२. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  7. "47 भाषाओं में सिखा सकती है रोबोट शिक्षिका शालू, शिक्षक की तीन साल की मेहनत के बाद तैयार". दैनिक भास्कर. 19 सितम्बर २०२२. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  8. "जौनपुर के दिनेश पटेल ने बनाया अर्द्ध मानव रोबोट, 9 भारतीय, 38 विदेशी भाषाओं में कर सकता है संवाद". एबीपी न्यूज़. २४ मार्च २०२१. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  9. "Biography – Dinesh Kunwar Patel – Developer of Robot Shalu, the world's first 47 languages speaking homemade social and education humanoid robot". The Rise Insight. ३१ अगस्त २०२१. अभिगमन तिथि 3 March 2023.
  10. "Story Of The Development Of Indian Humanoid Robot Shalu". द टेक बीज़. २१ जनवरी २०२२. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  11. "UP के स्कूल में कबाड़ से बनी एक टीचर: नाम है Shalu Robot... बच्चों को है पढ़ाती, जानिए इसकी खासियत". पंजाब केसरी. ७ सितम्बर २०२२. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  12. "Meet 'Shalu', a robot made by Mumbai teacher that speaks 38 foreign, 9 local languages". डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस. १३ मार्च २०२१. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  13. "बैंकाक में आयोजित द वर्ल्ड सीआईओ समिट में भी लोगों ने सराहा: विदेशों में भी लोकप्रिय हो रही है 'शिक्षिका शालू'". दैनिक भास्कर. ४ दिसम्बर २०२२. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  14. "139 Makers From Over 15 Countries Participated in The Seventh Edition Of Maker Mela". एपीएसी न्यूज नेटवर्क. ७ फ़रवरी २०२२. अभिगमन तिथि 3 मार्च २०२३.
  15. "Meet KV Teacher who developed a Humanoid Robot named 'Shalu'". जागरण प्रकाशन. मूल से पुरालेखित 30 अगस्त 2021. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2023.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  16. "टेक्नोसागा 2022: जोश व उल्लास के साथ आगाज़ हुआ एसआईआरटी कॉलेज के टेक्नोसागा 2022 का". दैनिक भास्कर. 11 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 7 मार्च 2022.