दानीलोवा क्रेटर (शुक्र ग्रह)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैजलन यान के रेडार द्वारा लिया गया दानीलोवा क्रेटर का चित्र

दानीलोवा (अंग्रेज़ी: Danilova, रूसी: Данилова) शुक्र ग्रह (वीनस) पर स्थित एक प्रहार क्रेटर है। इसका व्यास ४९ किमी है। यह एक तीन क्रेटरों के समुह में से एक है। शुक्र पर घने बादल हमेशा उस ग्रह को ढके रहते हैं इसलिए दानीलोवा क्रेटर के बारे में जानकारी केवल मेघ-भेदी रेडार द्वारा ही मिल पाई है।[1]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

शुक्र ग्रह के क्रेटरों के नाम विख्यात महिलाओं पर रखे गये है। दानीलोवा क्रेटर का नाम रूसी नर्तकी मारिया दानीलोवा पर रखा गया है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Russell, Joel F. (May 1994). Gazetteer of Venusian Nomenclature Archived 2017-03-02 at the वेबैक मशीन (PDF). U.S. Geological Survey. p. 4.