सामग्री पर जाएँ

दक्षिण अफ़्रीका की भाषाएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

दक्षिण अफ़्रीका में ग्यारह भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है, जिसमें अंग्रेज़ी के साथ-साथ अफ़्रिकांस, दक्षिणी दीबीली, उत्तरी सूथो, दक्षिणी सूथो, स्वाज़ी, त्सोंगा, त्स्वाना, कोसा और जुलू शामिल है। किसी एक देश में बोली जाने वाली भाषाओं की संख्या के हिसाब से यह बोलिविया और भारत के बाद तीसरा देश है।

२००१ के राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार, मातृभाषा के तौर पर बोली जाने वाली तीन पहली भाषाओं में जुलू (२३.८ प्रति.), कोसा (१७.६ प्रति.) और अफ़्रीकांस (१३.३ प्रति.) हैं। हालाँकि अंग्रेज़ी व्यापार और विज्ञान की भाषा है, लेकिन दक्षिण अफ़्रीका में सिर्फ़ ८.२ प्रतिशत लोगों की मातृभाषा है। इन भाषाओं के अलावा देश में आठ अन्य ग़ैर आधिकारिक भाषाओं को भी मान्यता प्रदान की गई है, जिसमें फानागालो, खोई, लोबेदू, नामा, उत्तरी दीबीली, फूथी, सान और दक्षिण अफ्रीकी साइन भाषा शामिल है।