दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका
दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका (कभी-कभी डिक्सी, जिसे दक्षिणी राज्य, अमेरिकी दक्षिण, साउथलैंड, डिक्सीलैंड या बस दक्षिण भी कहा जाता है) संयुक्त राज्य अमेरिका की जनगणना कार्यालय द्वारा परिभाषित चार क्षेत्रों में से एक है। भौगोलिक दृष्टिकोण से इसका पूर्वी भाग अटलांटिक महासागर और पश्चिमी भाग अमेरिका के बीच स्थित है, उत्तरी भाग में मध्यपश्चिमी और उत्तरपूर्वी राज्य स्थित हैं, और दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी स्थित है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से, दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका को 18वीं शताब्दी में ओहियो नदी और 36°30′ समानांतर के दक्षिण में स्थित राज्यों से गुजरती भगौलिक सीमा 'मेसन-डिक्सन रेखा के रूप में परिभाषित किया गया था।[1] दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में विभिन्न उप-क्षेत्र हैं, जैसे दक्षिण पूर्व, दक्षिण मध्य, उतरी दक्षिण। कुछ राज्य, जैसे मैरीलैंड, डेलावेयर, वाशिंगटन, डीसी और उत्तरी वर्जीनिया, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्यों को पूर्वोत्तर या मध्य-अटलांटिक क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है।[2]
जलवायु और वनस्पति
[संपादित करें]दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका विविध जलवायु वाला क्षेत्र है, जिसमें समशीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय, उष्णकटिबंधीय और शुष्क जलवायु शामिल हैं। हालांकि, इसे आमतौर पर गर्म और आर्द्र क्षेत्र माना जाता है, दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग, ऊँचाई वाले क्षेत्रों और पश्चिमी, दक्षिणी क्षेत्र में आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में पाया जाता है। यहाँ की जलवायु कृषि के लिए अनुकूल है।
इस क्षेत्र में विविध प्राकृतिक परिदृश्य भी पाए जाते हैं, जैसे प्रमुख घाटियांँ और दलदली भूमि, दक्षिणी देवदार के जंगल इत्यादि। दक्षिणी अमेरिका में विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं की प्रजातियाँ पायी जाती है, जिसमें अनेक उभयचर प्रजातियाँ, हरा एनोल जैसे सरीसृप, विषैले सांप, अमेरिकी मगरमच्छ, अमेरिकी काला भालू,दलदली खरगोश इत्यादि पक्षियों में गुलाबी चोंच वाले बगुला पक्षी की कुछ प्रजातियाँ पायी जाती है इन सभी प्रजातियों में कुछ विलुप्त हो चुकी है और कुछ आई॰यू॰सी॰एन॰ लुप्तप्राय जीवों की सूची में संकटग्रस्त स्थिति में है और कुछ लुप्त हो चुके हैं।
दक्षिणी क्षेत्र की सीमाओं और उप-क्षेत्रों को परिभाषित करने को लेकर लंबे समय से शोध और बहस होती रही है, क्योंकि इसकी भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाएँ पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।[3]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ दक्षिणी अंचल Archived 2021-07-11 at the वेबैक मशीन. ब्रिटैनिका. पुनः प्राप्ति जून 5, 2021.
- ↑ मैरीलैंड, डेलावेयर और वाशिंगटन डी॰सी॰ को कई स्रोतों में पूर्वोत्तर के रूप में पहचाना गया है:
- "सी॰एस॰जी॰ के बारे में". csg-erc.org. मूल से से जून 23, 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: जून 29, 2016.
- "संयुक्त राज्य श्रम सांख्यिकी संस्था"।". bls.gov. जुलाई 8, 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 29, 2016.
- "क्षेत्रीय जलवायु केंद्र - राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केंद्र (एनसीईआई) जिसे पहले राष्ट्रीय जलवायु आंकड़ा केंद्र (एनसीडीसी) के नाम से जाना जाता था।". noaa.gov. जून 29, 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 29, 2016.
- "भू-भाग के क्षेत्रफल मानचित्र" कहा जा सकता है।". scouting.org. जुलाई 6, 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 29, 2016.
- "पूर्वोत्तर क्षेत्रीय कार्यालय - राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल कार्यक्रम". nps.gov. मार्च 5, 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जून 29, 2016.
- ↑ हॉवर्ड डब्ल्यू॰ ओडम, संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र (1936), उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय प्रेस