थौंकन्हे (पत्रिका)
Jump to navigation
Jump to search
थौंकन्हे नेपाल में छपने वाली नेपालभाषा की एक पत्रिका है। इसका प्रकाशन २१ मई १९५१ को आरम्भ हुआ। हालांकि कोलकाता, भारत से १९२५ में 'बुद्ध धर्म व नॆपाल भाषा' नामक नेपालभाषाई पत्रिका छपनी शुरु हो गई थी, थौंकन्हे नेपाल में प्रकाशित होने वाली पहली नेपालभाषाई पत्रिका मानी जाती है। बीच में यह १९५७ से लेकर १९९२ के लम्बे अरसे के लिये प्रकाशित होनी बंद हो गई थी लेकिन १९९२ में इसकी छपाई फिर से आरम्भ हो गई।[1][2]