सामग्री पर जाएँ

त्वचा कैंसर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक व्यक्ति की पीठ पर बेसल सेल त्वचा कैंसर की तस्वीर।

त्वचा कैंसर वह कैंसर है जो त्वचा से उत्पन्न होता है। ये असामान्य कोशिकाओं के विकास के कारण होते हैं जिनमें शरीर के अन्य भागों पर आक्रमण करने या फैलने की क्षमता होती है।[1] यह तब होता है जब त्वचा कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं जिससे घातक ट्यूमर बन जाता है। त्वचा कैंसर मनुष्यों में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है तथा यह कैंसर का सबसे आम रूप है जो विश्व स्तर पर कैंसर के कम से कम 40% मामलों के लिए जिम्मेदार है।

त्वचा कैंसर का प्राथमिक पर्यावरणीय कारण सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण के संपर्क में लम्बे समय तक रहना।[2] 90% से अधिक मामलों में सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण के संपर्क में आने से ही त्वचा कैंसर होने की संभावना होती हैं।

संकेत और लक्षण

[संपादित करें]

त्वचा कैंसर के लक्षण अनेक प्रकार के होते हैं। इनमें त्वचा में होने वाले ऐसे परिवर्तन शामिल हैं जो ठीक नहीं होते। त्वचा में अल्सर, त्वचा का रंग उड़ जाना तथा मौजूदा तिलों में परिवर्तन जैसे तिल के किनारों का टेढ़ा-मेढ़ा होना, तिल का बड़ा होना, रंग में परिवर्तन, उसके महसूस होने का तरीका या उसमें से खून आना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं।

त्वचा कैंसर के अन्य सामान्य लक्षण दर्दनाक घाव हो सकते हैं जिसमें खुजली या जलन होती है और गहरे धब्बों वाला एक बड़ा भूरा धब्बा भी हो सकता है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "व्हाट इज कैंसर?". नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (अंग्रेज़ी भाषा में). 17 सितंबर 2007. अभिगमन तिथि: 4 अक्टूबर 2025.
  2. "रेडिएशन: अल्ट्रावायलेट (यूवी) रेडिएशन एंड स्किन कैंसर". वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 4 अक्टूबर 2025.
  3. "स्किन कैंसर - सिम्पटम्स एंड कॉजेज". मायो क्लिनिक (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 4 अक्टूबर 2025.