तोखन साहू
तोखन साहू | |
|---|---|
| राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार | |
| पदस्थ 11 जून 2024 | |
| मंत्री | मनोहर लाल खट्टर |
| सांसद, लोक सभा | |
| पदस्थ 4 जून 2024 | |
| पूर्वाधिकारी | अरूण साव |
| चुनाव क्षेत्र | बिलासपुर लोकसभा |
| विधायक, छत्तीसगढ़ विधान सभा | |
| कार्यकाल 8 दिसम्बर 2013 – 11 दिसम्बर 2018 | |
| पूर्वाधिकारी | धर्मजीत सिंह |
| उत्तराधिकारी | धर्मजीत सिंह |
| चुनाव क्षेत्र | लोरमी विधानसभा |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 15 अक्टूबर 1969 |
| दल | |
| पत्नी | श्रीमती लीलावती साहू |
| बच्चे | 2 |
| शिक्षा | एम कॉम |
| व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, कृषक |
तोखन साहू (जन्म: 15 नवम्बर 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं एवं बिलासपुर लोकसभा से सांसद हैं।[1] साहू वर्तमान में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं।[2] इससे पहले वह 2013 से 2018 तक लोरमी से विधायक रह चुके हैं।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।
राजनीतिक जीवन
[संपादित करें]साहू ने अपना राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू किया। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारी कला से निर्वाचित हुए। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने। 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
भारत सरकार में राज्य मंत्री
[संपादित करें]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "बीजेपी के तोखन साहू ने बिलासपुर सीट जीती, जानिए कैसा है उनका सियासी सफर". tv9 bharatvarsh. 2024-06-05. अभिगमन तिथि: 2024-07-02.
- ↑ "एक गांव का पंच बना देश का मंत्री, कौन हैं तोखन साहू जिन पर पीएम मोदी ने जताया ऐसा भरोसा". live Hindustan. 2024-06-09. अभिगमन तिथि: 2024-07-02.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Tokhan Sahu से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |